नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में तीन गिरफ्तार, वीडियो वायरल मामले की जांच जारी

Begusarai News : पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

By VIKASH KUMAR | July 6, 2026 7:52 PM

Begusarai News : बखरी थाना क्षेत्र के एक गांव में नाबालिग से कथित दुष्कर्म और आपत्तिजनक वीडियो प्रसारित किए जाने के मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है. मामले में एक विधि-विरुद्ध बालक को भी विधिसम्मत प्रक्रिया के तहत निरुद्ध किया गया है.

पीड़िता के परिजनों के आवेदन पर बखरी थाना में संबंधित धाराओं एवं पॉक्सो अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई. पुलिस के अनुसार, आरोपित पीड़िता के घर के आसपास के ही रहने वाले हैं.

इनलोगों की हुई गिरफ्तारी

थानाध्यक्ष अरविंद कुमार यादव ने बताया कि गिरफ्तार आरोपितों में अकहा गांव निवासी सिंटू कुमार और पिंटू कुमार तथा नावकोठी थाना क्षेत्र निवासी सूरज कुमार शामिल हैं. पूछताछ के बाद सभी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है.

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है और अनुसंधान के दौरान सामने आने वाले तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

लोगों ने कार्रवाई की मांग

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में चर्चा का माहौल है। पीड़िता के परिजनों ने आरोपितों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने अपील की है कि मामले से संबंधित किसी भी आपत्तिजनक फोटो या वीडियो को सोशल मीडिया पर साझा न करें. ऐसा करना कानूनन अपराध है। साथ ही, पीड़िता की पहचान गोपनीय रखना सभी की कानूनी और नैतिक जिम्मेदारी है.

Also Read : मैगरा-डुमरिया बस पड़ाव पर मूलभूत सुविधा का अभाव, शौचालय के अभाव में मैगरा और डुमरिया बस स्टैंड पर बढ़ी परेशानी