[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मिले सांसद पप्पू यादव, 20 हजार की सहायता देकर दिलाया न्याय का भरोसा

बेगूसराय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मिले सांसद पप्पू यादव, 20 हजार की सहायता देकर दिलाया न्याय का भरोसा

0
बेगूसराय सामूहिक दुष्कर्म पीड़िता से मिले सांसद पप्पू यादव, 20 हजार की सहायता देकर दिलाया न्याय का भरोसा
पीड़िता से मिलते पहुंचे पप्पू यादव

बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Pappu Yadav News : पूर्णिया के सांसद राजेश रंजन उर्फ पप्पू यादव रविवार को बेगूसराय सदर अस्पताल पहुंचे और चर्चित गैंगरेप पीड़िता से मुलाकात कर उसका हालचाल जाना. इस दौरान उन्होंने पीड़िता को न्याय दिलाने का भरोसा दिया तथा अपने निजी कोष से 20 हजार रुपये की आर्थिक सहायता प्रदान की.

20 लाख मुआवजा और फांसी की सजा की मांग

पीड़िता से मुलाकात के बाद सांसद पप्पू यादव ने राज्य सरकार से पीड़ित परिवार को 20 लाख रुपये मुआवजा देने की मांग की. साथ ही मामले में शामिल सभी आरोपितों के खिलाफ स्पीडी ट्रायल चलाकर फांसी की सजा सुनिश्चित करने की बात कही.

घटना को बताया शर्मनाक

मीडिया से बातचीत में सांसद ने कहा कि बेगूसराय में हुई यह घटना बेहद दुखद और शर्मनाक है. उन्होंने कहा कि ऐसी घटनाओं के खिलाफ समाज के सभी वर्गों को एकजुट होकर आवाज उठानी चाहिए और पीड़िता को न्याय दिलाने के लिए आगे आना चाहिए.

पुलिस और अस्पताल प्रबंधन पर उठाए सवाल

सांसद ने पुलिस प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि दोषियों को जल्द से जल्द कड़ी सजा मिलनी चाहिए. उन्होंने चकिया थाना प्रभारी पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की. इसके अलावा सदर अस्पताल प्रबंधन पर भी सवाल उठाते हुए कहा कि पीड़िता के इलाज और देखभाल में पूरी गंभीरता बरती जानी चाहिए.

कानून-व्यवस्था पर भी की टिप्पणी

पप्पू यादव ने राज्य की कानून-व्यवस्था और न्याय व्यवस्था पर भी टिप्पणी करते हुए कहा कि गरीब और कमजोर वर्ग के लोगों को आज भी न्याय के लिए संघर्ष करना पड़ता है. उन्होंने आरोप लगाया कि अपराध और भ्रष्टाचार के खिलाफ सरकार की कार्रवाई अपेक्षित स्तर पर दिखाई नहीं दे रही है.

न्याय मिलने तक जारी रहेगी लड़ाई

गौरतलब है कि 11 जून की रात चकिया थाना क्षेत्र में एक महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म की घटना सामने आई थी. इस घटना को लेकर विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा लगातार न्याय की मांग की जा रही है. सांसद पप्पू यादव ने कहा कि पीड़िता को न्याय मिलने तक उनकी लड़ाई जारी रहेगी और वे पीड़ित परिवार के साथ खड़े रहेंगे.

इसे भी पढ़ें : 70वीं BPSC में सूरज कुमार की उपलब्धि से गौरवान्वित हुआ बिक्रम, वार्ड पार्षद ने किया सम्मानित

इसे भी पढ़ें : स्टेशनरी दुकानदार के बेटे-बेटी ने बढ़ाया पटना का मान, 70वीं BPSC में लहराया सफलता का परचम

Previous article कांठालडीह से ससांगडीह तक 164.92 लाख की पक्की सड़क की सौगात, विधायक सविता महतो ने किया शिलान्यास
Next article सरायकेला में 13 साल से अधूरा संजय नदी पुल मामले में भड़का झारखंड हाईकोर्ट, 18 अगस्त तक अल्टीमेटम
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel