[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय Bihar News: सियार के आतंक से दहशत में बेगुसराय के लोग, दो दिनों में एक दर्जन लोगों को बनाया शिकार

Bihar News: सियार के आतंक से दहशत में बेगुसराय के लोग, दो दिनों में एक दर्जन लोगों को बनाया शिकार

0
Bihar News: सियार के आतंक से दहशत में बेगुसराय के लोग, दो दिनों में एक दर्जन लोगों को बनाया शिकार

Bihar News: बेगूसराय में सियार के आतंक से लोगों को घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया है. दो दिनों में सियार के हमले से एक दर्जन लोग घायल हो गए हैं. जिससे 3 किलोमीटर के दायरे में बसे 3 गांवों में हड़कंप मचा हुआ है. गांव के युवकों को रात में घूम-घूमकर पहरा देना पड़ रहा है. शाम होते ही लोग घर के दरवाजा की कुंडी लगा ले रहे हैं.

मामला भगवानपुर थाना क्षेत्र के सतराजेपुर, समस्तीपुर और लखनपुर गांव का बताया जा रहा है. बता दें कि बेगूसराय बिहार का चौथा ऐसा जिला हो गया है, जहां लोग सियार के आतंक से परेशानियों में हैं. इससे पहले मुजफ्फरपुर, मुंगेर और छपरा में सियार आतंक मचा चुका है.

हमले में करीब एक दर्जन ग्रामीण घायल, सभी का चल रहा इलाज

तीनों ही गांव के लोग सियार के हमले की अपनी-अपनी आपबीती लोगों को सुन रहे हैं. लोगों का कहना है कि हमारे इलाके में सियार तो सब दिन रहे हैं. लेकिन कभी गांव में आकर आदमी पर हमला नहीं करते थे. सतराजेपुर, समस्तीपुर और लखनपुर गांव बलान नदी के किनारे बसा हुआ है. सियार उसी की झाड़ियों में रहा करते हैं. सियार के हमले से लगभग एक दर्जन ग्रामीण घायल हुए हैं. सभी का नजदीकी PHC में इलाज चल रहा है. सभी घायलों को एंटी रैबीज इंजेक्शन दिया जा रहा है.

Also Read: बिहार में पैक्स चुनाव की रूपरेखा तैयार, 5 चरण में होगा मतदान, इन अफसरों का होगा तबादला…

रात में सोए अवस्था में हमला कर रहा सियार

घायल ग्रामीण शत्रुघ्न पासवान ने बताया कि वह अपने घर में सो रहे थे, तभी सुबह 5 बजे हमारे साला अमित पर सियार ने हमला कर दिया. हल्ला सुनकर जब हम घर से निकल रहे थे, तभी सियार ने मेरे पैर पर भी अटैक कर दिया. काफी जोर से दांत गड़ा दिया था. हमने दोनों हाथ से पकड़ कर छुड़ाया तो उंगली को भी काट लिया. इस दौरान हमदोनों घायल हो गए.

इसी क्रम में एक ग्रामीण ने बताया कि सुबह करीब बजे मेरा लड़का दरवाजा पर सोया हुआ था. तभी सियार आया और सिरहाने में लटके हाथ में काट लिया. उसके चिल्लाने पर दौड़े तो सियार वहां से निकल कर दूसरे को काट लिया. ऐसे हीं कई लोगों को यह सियार अपना शिकार बना चुका है.

ये वीडियो भी देखें…

https://youtu.be/yBBY8mkxjgQ?si=hN4zcWv5bI02mvlu
Previous article Shardiya Navratri 2024: शुरू होने वाली है नवरात्रि, नौ दिनों तक होगी माता के इन स्वरूपों की पूजा
Next article Happy Life: मानसिक शांति चाहिए तो इन आदतों को आज ही कहें ना, रहेंगे हमेशा कूल
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel