बेगूसराय से विकाश मिश्रा की रिपोर्ट
Begusarai Weather Updates : जिले में मंगलवार को मौसम ने करवट ली और कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी व उमस से लोगों को बड़ी राहत मिली. सुबह से ही आसमान में घने बादलों की आवाजाही बनी रही.बीच-बीच में ठंडी हवाएं चलने से वातावरण सुहाना हो गया और तेज धूप का असर भी काफी कम रहा.मौसम विभाग के अनुसार आज जिले का अधिकतम तापमान करीब 37 डिग्री सेल्सियस तथा न्यूनतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है. वायु गुणवत्ता (एयर क्वालिटी) मध्यम श्रेणी में बनी हुई है. जिले में सूर्योदय सुबह 4:57 बजे तथा सूर्यास्त शाम 6:40 बजे होगा.
धान की रोपनी को मिलेगा रफ्तार, हल्की से मध्यम बारिश के संकेत
दिनभर बादल छाए रहने और गरज-चमक के साथ हल्की से मध्यम बारिश की संभावना बनी हुई है. मौसम में आए बदलाव का असर जनजीवन पर भी स्पष्ट रूप से देखने को मिला. लंबे समय से उमस भरी गर्मी से परेशान लोगों ने राहत की सांस ली. बाजारों एवं अन्य सार्वजनिक स्थानों पर लोगों की आवाजाही बढ़ गई. वहीं किसानों के चेहरे भी खिल उठे. किसानों का कहना है कि यदि अगले एक-दो दिनों में अच्छी बारिश होती है तो धान की रोपनी में तेजी आएगी और खरीफ फसलों को पर्याप्त लाभ मिलेगा.
बारिश का दौर रहेगा जारी, तापमान में और गिरावट के आसार
मौसम वैज्ञानिकों का कहना है कि मानसून की सक्रियता बढ़ने के कारण जिले में आने वाले दिनों में भी बारिश की संभावना बनी रहेगी. यदि अच्छी वर्षा होती है तो तापमान में और गिरावट आएगी तथा लोगों को गर्मी से और अधिक राहत मिलेगी. फिलहाल बादलों से ढका आसमान और ठंडी हवाओं ने बेगूसराय के मौसम को खुशनुमा बना दिया है.
Also Read : पावापुरी फ्लाइओवर में दरार, ट्रैफिक वन-वे होने से बिहारशरीफ-गया जी-नवादा रूट पर लगा लंबा जाम
