[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय में शादी समारोह में हथियार लहराकर डांस करते युवकों का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

बेगूसराय में शादी समारोह में हथियार लहराकर डांस करते युवकों का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस

0
बेगूसराय में शादी समारोह में हथियार लहराकर डांस करते युवकों का वीडियो वायरल, जांच में जुटी पुलिस
वायरल फोटो

Begusarai News: (नीरज कुमार की रिपोर्ट) बेगूसराय जिले में कड़े प्रशासनिक दावों और प्रतिबंधों के बावजूद शादी-समारोहों में हथियार प्रदर्शन और हर्ष फायरिंग के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं. ताजा मामला फुलवड़िया थानाक्षेत्र अंतर्गत दीनदयाल रोड का है, जहां एक शादी समारोह के दौरान हाथ में अवैध हथियार लेकर सरेआम डांस करते दो युवकों का एक वीडियो सोशल मीडिया पर बड़ी तेजी से वायरल हो रहा है. हालांकि, इस वायरल वीडियो के सत्यता की पुष्टि प्रभात खबर समूह नहीं करता है.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह पूरा मामला शनिवार 06 जून 2026 की देर रात करीब एक से डेढ़ बजे के बीच का बताया जा रहा है. सोशल मीडिया पर तैर रहे इस वीडियो में साफतौर पर देखा जा सकता है कि पुलिस और प्रशासन के खौफ से पूरी तरह बेपरवाह दो युवक डीजे के संगीत की तेज धुनों पर किस प्रकार हाथ में हथियार लहराते हुए ठुमके लगा रहे हैं. वहां मौजूद कुछ लोग इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो बनाते भी दिख रहे हैं.

शौक और फैशन बनता जा रहा है हथियार का प्रदर्शन

शादी समारोह में मौजूद प्रत्यक्षदर्शियों और जानकारों के मुताबिक, दोनों युवकों ने केवल हथियार का प्रदर्शन ही नहीं किया, बल्कि नशे और रसूख के चश्मे में चूर होकर बीच कार्यक्रम में हवाई फायरिंग भी की. गनीमत यह रही कि इस दौरान कोई दुर्घटना नहीं हुई और किसी की जान पर नहीं बनी.

स्थानीय प्रबुद्ध नागरिकों ने इस घटना पर गहरी चिंता व्यक्त की है. लोगों का कहना है कि पुलिस मुख्यालय के सख्त निर्देश और लगातार हो रही जेल की कार्रवाई के बावजूद युवाओं के बीच शादियों में हथियार चमकाना और रील बनाना एक खतरनाक फैशन बनता जा रहा है. कानूनन किसी भी निजी या सार्वजनिक समारोह में हथियार का प्रदर्शन करना, उसे लहराना या फायरिंग करना एक गंभीर और गैर-जमानती दण्डनीय अपराध है. इसके बावजूद इस प्रकार का दुस्साहस सरेआम किया जा रहा है, जो पुलिसिया चौकसी पर सवालिया निशान खड़े करता है.

तेघड़ा डीएसपी बोले- वीडियो के आधार पर चिन्हित किए जा रहे हैं आरोपी, जल्द होगी जेल

दीनदयाल रोड में हुए इस तमाशे का वीडियो जैसे ही स्थानीय पुलिस अधिकारियों के व्हाट्सएप ग्रुप और सोशल मीडिया हैंडल्स पर पहुंचा, महकमे में हलचल तेज हो गई.

मामले की गंभीरता को देखते हुए डीएसपी तेघड़ा, कृष्ण कुमार ने आधिकारिक तौर पर बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी अनुमंडल पुलिस प्रशासन को मिली है. उन्होंने कहा कि फुलवड़िया थाना पुलिस को वीडियो सौंपकर गहन छानबीन का आदेश दे दिया गया है. वीडियो में दिख रहे युवकों के चेहरों को साफ कर उनकी पहचान की जा रही है कि वे स्थानीय हैं या बारात में आए बाहरी मेहमान थे. डीएसपी ने कड़े शब्दों में कहा कि हथियार का इस तरह प्रदर्शन करने वालों को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा. जल्द ही प्राथमिकी दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा.

Also Read: बिहार में अब एक और परीक्षा रद्द करने की मांग तेज, गांधी मैदान में अभ्यर्थियों का प्रदर्शन

Previous article रोटी की तलाश में जोखिम में जान : जनसेवा एक्सप्रेस में दरवाजों से लटक कर सफर कर रहे मजदूर
Next article बोरे में शव की अफवाह से मचा हड़कंप, खैरा-जमुई मार्ग पर जुटी भीड़
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel