[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय : सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर रखने की मांग तेज, पैदल मार्च निकालने का ऐलान

बेगूसराय : सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर रखने की मांग तेज, पैदल मार्च निकालने का ऐलान

0
बेगूसराय : सिमरिया सिक्स लेन पुल का नाम राष्ट्रकवि दिनकर के नाम पर रखने की मांग तेज, पैदल मार्च निकालने का ऐलान
दिनकर स्मृति विकास समिति की बैठक में मौजूद ग्रामीण और समिति के सदस्य

Begusarai News : सिमरिया सिक्स लेन पुल का नामकरण राष्ट्रकवि रामधारी सिंह दिनकर के नाम पर करने तथा जीरोमाइल गोलंबर पर उनकी भव्य प्रतिमा स्थापित करने की मांग को लेकर रविवार को बीहट स्थित दिनकर पुस्तकालय परिसर में दिनकर स्मृति विकास समिति की एक अत्यंत महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. इस बैठक में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, बुद्धिजीवी और विभिन्न पंचायतों के स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित हुए. बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार शर्मा ने की, जबकि कार्यक्रम का संचालन राजेश कुमार सिंह ने किया.

पैदल मार्च निकालने का निर्णय

बैठक में उपस्थित सदस्यों ने अपनी मांगों को लेकर विस्तृत चर्चा की. मिली जानकारी के अनुसार, बैठक में सर्वसम्मति से यह बड़ा निर्णय लिया गया कि आम जनता की जनभावनाओं और जन आकांक्षाओं के अनुरूप अपनी इन दोनों प्रमुख मांगों के समर्थन में एक विशाल पैदल मार्च निकाला जाएगा. यह पैदल मार्च दिनकर आवास से शुरू होकर पंचायत भवन तक जाएगी. इसके बाद वहां पूर्व से स्थापित दिनकर जी की प्रतिमा के समक्ष एक नागरिक सभा का आयोजन किया जाएगा, जहां सभी लोग एकजुट होकर अपनी आवाज बुलंद करेंगे.

बैठक में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और जनप्रतिनिधि रहे मौजूद

इस महत्वपूर्ण बैठक में मांगों का समर्थन करने और पैदल मार्च की रूपरेखा तैयार करने के लिए क्षेत्र के कई गणमान्य लोग जुटे. बैठक में मुख्य रूप से कृष्ण कुमार शर्मा, प्रोफेसर रामाज्ञा शशिधर, विशंभर सिंह, रामनाथ सिंह, कृष्ण नंदन पिंकू, जितेंद्र झा, राजीव कुमार सिंह, शंभू सिंह, अमरदीप कुमार सुमन, राजेंद्र राय, मुखिया प्रतिनिधि डॉ गोपाल कुमार, अनुपम आनंद, गुलशन और विनोद बिहारी सहित बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण तथा प्रबुद्ध नागरिक मौजूद थे.

Also Read : बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने साइकिल सवार को रौंदा, मौत के बाद गुस्साए ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel