[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय में डीडीसी ने वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण, पूरी क्षमता से संचालन का दिया निर्देश

बेगूसराय में डीडीसी ने वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण, पूरी क्षमता से संचालन का दिया निर्देश

0
बेगूसराय में डीडीसी ने वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का किया निरीक्षण, पूरी क्षमता से संचालन का दिया निर्देश
निरीक्षण के दौरान डीडीसी आकाश चौधरी

Begusarai News : डीएम श्रीकांत शास्त्री के निर्देश पर जिले में संचालित स्वच्छता कार्यों की लगातार निगरानी की जा रही है. इसी क्रम में शुक्रवार को उप विकास आयुक्त (डीडीसी) बेगूसराय, आकाश चौधरी ने सदर प्रखंड की चिलमिल, जिनेदपुर, रजौरा एवं पचंबा पंचायत का सघन निरीक्षण कर वहां की स्वच्छता व्यवस्था का जायजा लिया.

साफ-सफाई अभियान का बारीकी से निरीक्षण

निरीक्षण के दौरान डीडीसी ने पंचायतों में चल रहे साफ-सफाई अभियान, घर-घर कचरा संग्रहण, नालियों की सफाई, सार्वजनिक स्थलों की स्वच्छता तथा स्वच्छता कर्मियों की उपस्थिति और कार्य निष्पादन की स्थिति का बारीकी से निरीक्षण किया. उन्होंने संबंधित अधिकारियों को स्वच्छता कार्यों में किसी भी प्रकार की लापरवाही नहीं बरतने का कड़ा निर्देश दिया.

वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट का भी किया निरीक्षण

इस दौरान उप विकास आयुक्त ने पंचायतों में स्थापित वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट (WPU) का भी निरीक्षण किया. उन्होंने अपशिष्ट प्रबंधन, कचरे के पृथक्करण (अलग करने), निस्तारण एवं प्रसंस्करण की व्यवस्था की विस्तृत समीक्षा की. उन्होंने निर्देश दिया कि वेस्ट प्रोसेसिंग यूनिट को पूरी क्षमता और सक्रियता के साथ संचालित किया जाए, ताकि ठोस एवं तरल अपशिष्ट प्रबंधन की व्यवस्था अधिक प्रभावी और व्यवस्थित बन सके.

स्वच्छ पंचायतों के लिए नियमित निगरानी और जनसहभागिता जरूरी

डीडीसी ने कहा कि स्वच्छ एवं स्वस्थ पंचायतों के निर्माण के लिए नियमित निगरानी और जनसहभागिता दोनों ही बेहद आवश्यक हैं. उन्होंने अधिकारियों को स्वच्छता अभियान को और अधिक गति देने तथा निर्धारित मानकों के अनुरूप कार्य सुनिश्चित करने के निर्देश दिए. इस निरीक्षण के दौरान प्रखंड विकास पदाधिकारी (बीडीओ) रवि शंकर कुमार, प्रखंड समन्वयक एवं संबंधित पंचायतों के जनप्रतिनिधि भी मुख्य रूप से उपस्थित थे.

Also Read : बरौनी का ऐतिहासिक रेलवे मैदान बदहाल, रेल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel