[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय Begusarai News: बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी का 21वां वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

Begusarai News: बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी का 21वां वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां

0
Begusarai News: बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी का 21वां वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
बीपीएस पब्लिक स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम की तस्वीर

Begusarai News: (एस. एम. बेग की रिपोर्ट) प्रखंड मुख्यालय स्थित बीपीएस पब्लिक स्कूल, नावकोठी में रविवार को 21वां वार्षिकोत्सव एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन विद्यालय के प्रिंसिपल डॉ. अरविंद कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया.

रंगारंग प्रस्तुतियों ने मोहा मन

कार्यक्रम में जूनियर एवं सीनियर सेक्शन के छात्र-छात्राओं ने गीत, संगीत, कविता, एकल एवं समूह नृत्य, नाटक, एकांकी, वाद-विवाद और स्पीच के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया. बच्चों की प्रस्तुति ने उपस्थित अभिभावकों और अतिथियों को मंत्रमुग्ध कर दिया.

कार्यक्रम की शुरुआत “सत्यम शिवम सुंदरम” गीत से हुई. इसके बाद “पार्वती बोली शिव से”, “देश रंगीला”, “कौने दिशा में लेके चला रे बटोहीया” सहित कई गीतों और नृत्यों की प्रस्तुति दी गई. दामिनी, दिव्यांगना, साक्षी सिंह और खुशी की प्रस्तुतियों को खूब सराहना मिली.

नाटक और नृत्य बने आकर्षण का केंद्र

कक्षा पांच के छात्रों द्वारा प्रस्तुत “लूंगी डांस” और “बरसो रे मेघा” पर दर्शकों ने जमकर तालियां बजाईं. वहीं “शराबी नाटिका”, “बुढ़ी काकी”, “बरसाती काका” और “शिव तांडव” जैसी प्रस्तुतियां कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण रहीं.

सीनियर सेक्शन के छात्रों ने “लंदन ठुमकदा”, “लाल शरारा”, “ले गई ले गई”, “स्वीटी तेरा ड्रामा” जैसे गीतों पर शानदार नृत्य प्रस्तुत कर माहौल को उत्साहपूर्ण बना दिया. कक्षा 10 की छात्रा ऋतिका, आरुषि, भारती और पूजा की प्रस्तुतियों ने दर्शकों को खूब प्रभावित किया.

उत्कृष्ट छात्रों को किया गया सम्मानित

कार्यक्रम के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र, मोमेंटो एवं अन्य पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

इस अवसर पर मुखिया राष्ट्रपति कुमार, उप प्राचार्य सुशील कुमार, रामस्वरूप साह, अंजनी सिंह, हरेराम सिंह, इन्द्रदेव महतो, मृत्युंजय सिंह, मुक्तिनारायण सिंह, संजीव सिंह, डॉ. समूद आलम, संजय कुमार, तृप्ति कुमारी, अमरेश कुमार सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे.

Also Read: बिहार में EV खरीदने पर किसे कितनी मिलेगी सब्सिडी? सरकार का पूरा नियम जानिए, 1 जून से लागू होगी नई नीति

Previous article 1 लाख किलोमीटर चलने के बाद भी कार को फिट कैसे रखें? जानें ये जरूरी टिप्स
Next article Sheohar Crime News: मवेशी चराने के विवाद में खूनी खेल, महिला को ट्रैक्टर से कुचला, मौके पर मौत
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel