[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Automobile 1 लाख किलोमीटर चलने के बाद भी कार को फिट कैसे रखें? जानें ये जरूरी टिप्स

1 लाख किलोमीटर चलने के बाद भी कार को फिट कैसे रखें? जानें ये जरूरी टिप्स

0
1 लाख किलोमीटर चलने के बाद भी कार को फिट कैसे रखें? जानें ये जरूरी टिप्स
कार मेंटेनेंस टिप्स (Photo: YourMechanic)

Car Maintenance Tips: अगर आपकी कार 1 लाख किलोमीटर से ज्यादा चल चुकी है, तो घबराने की ज़रूरत नहीं है. सही देखभाल और समय पर मेंटेनेंस मिले, तो ऐसी कारें भारतीय सड़कों पर भी लंबे समय तक आराम से चलती रहती हैं. चाहे भारी ट्रैफिक हो, टूटी-फूटी सड़कें हों या फिर तेज गर्मी और बारिश जैसा मौसम. हां, इस पड़ाव पर कार को थोड़ी ज़्यादा अटेंशन देने की जरूरत पड़ती है. अब सिर्फ इंजन ऑयल बदलवाना ही काफी नहीं होता, बल्कि सस्पेंशन, बेल्ट्स, होसेस और इंजन माउंट्स जैसी चीजों की भी रेगुलर जांच जरूरी हो जाती है. आइए इससे डिटेल में समझते हैं.

कार के इंजन और कूलिंग सिस्टम की देखभाल करें

कार की परफॉर्मेंस लंबे समय तक बढ़िया बनी रहे, इसके लिए इंजन की सही देखभाल बेहद जरूरी है. अच्छी क्वालिटी का इंजन ऑयल यूज करना, समय पर ऑयल और ऑयल फिल्टर बदलवाना इंजन को स्मूद और दमदार बनाए रखता है. सिर्फ इतना ही नहीं, कूलिंग सिस्टम पर भी ध्यान देना जरूरी है. कूलेंट का लेवल और उसकी कंडीशन रेगुलर चेक करते रहें. साथ ही रेडिएटर, होज पाइप और वॉटर पंप की जांच भी करवाते रहें.

सस्पेंशन से लेकर ट्रांसमिशन तक पर नजर रखें 

अगर आपकी गाड़ी रोज खराब सड़कों पर चलती है, तो उसके सस्पेंशन पार्ट्स जैसे शॉक एब्जॉर्बर, बुशिंग्स और लिंक रॉड्स धीरे-धीरे घिसने लगते हैं. इसका सीधा असर गाड़ी की राइड क्वालिटी पर पड़ता है. झटके ज्यादा महसूस होने लगते हैं और ड्राइविंग कम आरामदायक हो जाती है. इसी तरह, मैनुअल गाड़ियों में क्लच का सही हालत में होना बहुत जरूरी है, जबकि ऑटोमैटिक गाड़ियों में समय-समय पर ट्रांसमिशन ऑयल बदलना जरूरी होता है ताकि गाड़ी स्मूद चले और झटके न दे.

यह भी पढ़ें: आपकी कार पर भी पड़ रहा है हीटवेव का असर, इन 5 तरीकों से रखें उसका ख्याल

ब्रेक और बैटरी का रखें खास ख्याल

ब्रेक सिस्टम पर भी खास ध्यान देना चाहिए. अगर ब्रेक लगाते समय आवाज आए, वाइब्रेशन महसूस हो या गाड़ी ठीक से न रुके, तो ब्रेक पैड, डिस्क और ब्रेक फ्लूइड की तुरंत चेक करवानी चाहिए. आखिर में, बैटरी और इलेक्ट्रिकल सिस्टम को भी इग्नोर नहीं करना चाहिए. आमतौर पर बैटरी 3 से 5 साल तक चलती है, लेकिन उसकी हालत और कनेक्शन समय-समय पर चेक करते रहना चाहिए.

टायरों का रखें खास ख्याल

टायरों की सही हालत बनाए रखना बहुत जरूरी है. अगर वे घिस चुके हों तो उन्हें बदल देना चाहिए. सही टायर प्रेशर रखना, साथ ही व्हील की अलाइनमेंट और बैलेंसिंग करवाना न सिर्फ गाड़ी को सेफ बनाता है, बल्कि बाकी पार्ट्स पर पड़ने वाला दबाव भी कम करता है.

फ्यूल सिस्टम की सफाई करें

फ्यूल सिस्टम की भी समय-समय पर देखभाल जरूरी होती है. खासकर उन गाड़ियों में जो ज्यादातर शहर में चलती हैं. ऐसे में इंजेक्टर में गंदगी जम सकती है. अच्छी क्वालिटी का फ्यूल यूज करना और बीच-बीच में सिस्टम की सफाई करवाना गाड़ी की परफॉर्मेंस और माइलेज दोनों को बेहतर बनाए रखता है.

यह भी पढ़ें: टायर में नाइट्रोजन हवा भरवाएं या रेगुलर? जानें दोनों में असली फर्क, फायदे और नुकसान

Previous article बिजली संकट से फूटा ग्रामीणों का गुस्सा, ट्रांसफार्मर के पास किया विरोध प्रदर्शन
Next article Begusarai News: बीपीएस पब्लिक स्कूल नावकोठी का 21वां वार्षिकोत्सव संपन्न, बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों से बांधा समां
Avatar Of Ankit Anand
अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel