[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बेगूसराय में ABVP का सेवा कार्य, भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा शीतल पेय और शरबत

बेगूसराय में ABVP का सेवा कार्य, भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा शीतल पेय और शरबत

0
बेगूसराय में ABVP का सेवा कार्य, भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा शीतल पेय और शरबत
शीतल पेय और शरबत बांटते हुए ABVP के कार्यकर्ता

Begusarai News: (विकास मिश्रा की रिपोर्ट) भीषण गर्मी को देखते हुए अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) बेगूसराय नगर इकाई द्वारा राहगीरों के बीच शीतल पेय जल एवं शरबत वितरण का सेवा कार्य आयोजित किया गया. कार्यक्रम का आयोजन नगर इकाई के एसएफडी सहसंयोजक अमित कुमार के नेतृत्व में किया गया, जिसमें परिषद कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया.

सेवा और राष्ट्र निर्माण में परिषद की सक्रिय भूमिका

इस अवसर पर प्रांत सोशल मीडिया सह संयोजक मनीष कुमार एवं जिला मीडिया संयोजक ने कहा कि विद्यार्थी परिषद हमेशा सेवा, संगठन और राष्ट्र निर्माण के कार्यों में अग्रणी भूमिका निभाती रही है. उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी में राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराना मानव सेवा का उत्कृष्ट उदाहरण है.

छात्रहित के साथ समाज सेवा में भी सक्रिय ABVP

नगर सह मंत्री सिद्धार्थ एवं एसबीएसएस कॉलेज अध्यक्ष अभिषेक ने कहा कि परिषद केवल छात्रहित के मुद्दों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज सेवा के हर कार्य में सक्रिय सहभागिता निभाती है. ऐसे सेवा कार्यों से समाज में सकारात्मक संदेश जाता है और युवाओं में सेवा भावना का विकास होता है.

भविष्य में भी जारी रहेंगे जनहित के कार्य

जीडी कॉलेज उपाध्यक्ष राकेश कुमार एवं सहमंत्री सुमित कुमार ने कहा कि परिषद के कार्यकर्ता लगातार समाज के बीच रहकर सेवा कार्य कर रहे हैं. आने वाले समय में भी इस प्रकार के जनहित एवं सेवा कार्य जारी रहेंगे.

कार्यकर्ताओं ने निभाई सक्रिय भागीदारी

कार्यक्रम में नगर एवं विभिन्न कॉलेज इकाइयों के कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे. सभी ने राहगीरों को शीतल पेय एवं शरबत पिलाकर सेवा भाव का परिचय दिया.

Also Read: बिहार में EV खरीदने पर किसे कितनी मिलेगी सब्सिडी? सरकार का पूरा नियम जानिए, 1 जून से लागू होगी नई नीति

Previous article Jehanabad News: दर्धा नदी में चला विशेष स्वच्छता अभियान, अतिक्रमणकारियों को प्रशासन की चेतावनी
Next article 20 हजार बच्चों से गुलजार हुआ वानखेड़े स्टेडियम, MI-RR मैच में दिखा ये खास नजारा
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel