[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Cricket IPL 2026 20 हजार बच्चों से गुलजार हुआ वानखेड़े स्टेडियम, MI-RR मैच में दिखा ये खास नजारा

20 हजार बच्चों से गुलजार हुआ वानखेड़े स्टेडियम, MI-RR मैच में दिखा ये खास नजारा

0
20 हजार बच्चों से गुलजार हुआ वानखेड़े स्टेडियम, MI-RR मैच में दिखा ये खास नजारा
वानखेड़े में 20,000 बच्चे मैच देखने पहुंचे (फोटो-सोशल मीडिया)

ESA: आईपीएल 2026 का 69वां मुकाबला मुंबई इंडियंस और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जा रहा है. इस खास मुकाबले के दौरान स्टेडियम में लगभग 20 हजार बच्चे मैच देखने पहुंचे, जिससे वानखेड़े का माहौल बेहद भावुक और उत्साहपूर्ण नजर आया.

यह मैच रिलायंस फाउंडेशन और मुंबई इंडियंस की ‘एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स फॉर ऑल (ESA)’ पहल को समर्पित है. इस पहल के तहत देशभर से वंचित और जरूरतमंद बच्चों को मैच देखने का मौका दिया गया. पहली बार दृष्टिबाधित (जो देख नहीं सकते हैं) बच्चों को भी स्टेडियम में लाइव मैच का अनुभव कराया जा रहा है.

नीता अंबानी ने खिलाड़ियों से की अपील

मैच से पहले रिलायंस फाउंडेशन की संस्थापक और चेयरपर्सन नीता अंबानी ने खिलाड़ियों से अपील की थी कि वो दिल से खेलें और बच्चों के चेहरों पर मुस्कान लाएं. स्टेडियम में बच्चों की मौजूदगी नीला समंदर की तरह दिखा.

गौरतलब है कि ESA पहल की शुरुआत साल 2010 में हुई थी और पिछले 16 वर्षों में यह देश के सबसे बड़े सामाजिक अभियानों में शामिल हो चुकी है. इस पहल के जरिए अब तक देशभर के 2.9 करोड़ से अधिक बच्चों तक शिक्षा और खेल की सुविधाएं पहुंचाई जा चुकी हैं.

मुंबई इंडियंस ने जीता टॉस

इस मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया. मुंबई की टीम पहले ही आईपीएल 2026 के प्लेऑफ की दौड़ से बाहर हो चुकी है. ऐसे में टीम इस मुकाबले को जीतकर अपने अभियान का सकारात्मक अंत करना चाहेगी, साथ ही राजस्थान रॉयल्स की राह भी मुश्किल बनाने की कोशिश करेगी. वहीं, राजस्थान रॉयल्स के लिए यह मुकाबला बेहद अहम माना जा रहा है. टीम अगर यह मैच जीतने में सफल रहती है तो वह प्लेऑफ में अपनी जगह पक्की कर लेगी. ऐसे में राजस्थान के खिलाड़ियों पर जीत का दबाव साफ नजर आएगा.

दोनों टीमों की प्लेइंग-11

राजस्थान रॉयल्स: यशस्वी जयसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), डोनोवन फरेरा, शुभम दुबे, दासुन शनाका, जोफ्रा आर्चर, नंद्रे बर्गर, यश राज पुंजा, ब्रिजेश शर्मा.

मुंबई इंडियंस: रयान रिकल्टन (विकेटकीपर), नमन धीर, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, हार्दिक पंड्या (कप्तान), विल जैक, कॉर्बिन बॉश, दीपक चाहर, शार्दुल ठाकुर, एएम गजनफर, रघु शर्मा.

यह भी पढ़ें: पंत को लग सकता है बड़ा झटका, टॉम मूडी ने दिए कप्तानी बदलने के संकेत

Previous article बेगूसराय में ABVP का सेवा कार्य, भीषण गर्मी में राहगीरों को बांटा शीतल पेय और शरबत
Next article बगहा: ट्रैक्टर-ट्रॉली में छिपाकर लाई जा रही 302 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद
Avatar Of Ujjawal Sinha
उज्ज्वल कुमार सिन्हा | स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट उज्ज्वल कुमार सिन्हा एक खेल पत्रकार हैं, जिन्हें खेल पत्रकारिता के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है. वर्तमान में वह प्रभात खबर में स्पोर्ट्स सेक्शन को लीड कर रहे हैं, जहां वे विभिन्न खेलों से संबंधित खबरों की योजना, संपादन और प्रस्तुति की जिम्मेदारी संभालते हैं. अपने पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने क्रिकेट, कबड्डी, फुटबॉल और अन्य प्रमुख खेलों से जुड़ी खबरों, विश्लेषणों और विशेष रिपोर्टों पर व्यापक रूप से कार्य किया है. डेस्क पत्रकारिता में उनकी विशेष विशेषज्ञता रही है, जहां उन्होंने एक्सक्लूसिव कंटेंट, स्पेशल स्टोरीज और गहन खेल विश्लेषण पर लगातार काम किया है. उज्ज्वल ने प्रो कबड्डी लीग और रणजी ट्रॉफी जैसे प्रतिष्ठित टूर्नामेंटों को कवर किया है. इससे उन्हें पेशेवर खेलों की कार्यप्रणाली, खिलाड़ियों के प्रदर्शन और खेल इकोसिस्टम की गहरी समझ विकसित करने का अवसर मिला है. प्रभात खबर से पहले वह नवभारत, CricTracker, जनसत्ता, स्पोर्ट्स तक और एपीएन न्यूज जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों के साथ कार्य कर चुके हैं. विभिन्न राष्ट्रीय और डिजिटल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर काम करने का अनुभव उन्हें खेल पत्रकारिता के बदलते स्वरूप और दर्शकों की जरूरतों को बेहतर ढंग से समझने में मदद करता है. शैक्षणिक रूप से उन्होंने सेंट जेवियर्स यूनिवर्सिटी से मास कम्युनिकेशन में स्नातक तथा सेंट्रल यूनिवर्सिटी ऑफ साउथ बिहार से जर्नलिज्म एवं मास कम्युनिकेशन में स्नातकोत्तर की डिग्री प्राप्त की है. पत्रकारिता के अलावा उनका खेल से व्यक्तिगत जुड़ाव भी रहा है. वह क्रिकेट खिलाड़ी रह चुके हैं और बिहार के स्टेट कैंप में हिस्सा ले चुके हैं. मैदान पर खिलाड़ी के रूप में मिले अनुभव के कारण उनके लेखन और विश्लेषण में खेल की तकनीकी एवं व्यावहारिक समझ की स्पष्ट झलक दिखाई देती है. विशेष रुचि: क्रिकेट, कबड्डी, घरेलू खेल, खेल विश्लेषण, खिलाड़ी प्रोफाइल और एक्सक्लूसिव स्पोर्ट्स स्टोरीज.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel