[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बेगूसराय बरौनी नगर परिषद के वार्ड-15 में अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, सहयोग शिविर में फूटा लोगों का गुस्सा

बरौनी नगर परिषद के वार्ड-15 में अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, सहयोग शिविर में फूटा लोगों का गुस्सा

0
बरौनी नगर परिषद के वार्ड-15 में अधूरा नाला निर्माण बना मुसीबत, सहयोग शिविर में फूटा लोगों का गुस्सा

Barauni Nagar Parishad : बरौनी नगर परिषद के वार्ड संख्या-15 में गुरुवार को कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार की उपस्थिति में आयोजित सहयोग शिविर में स्थानीय लोगों ने अधूरे नाला निर्माण और जलजमाव की समस्या को लेकर जमकर नाराजगी जताई. शिविर में वार्डवासियों की समस्याएं सुनकर उनके समाधान का आश्वासन दिया गया.

स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि लगभग 49 लाख रुपये की लागत से बनने वाली पीसीसी सड़क सह नाला निर्माण योजना में बिना विभागीय एग्रीमेंट के ही संवेदक द्वारा काम शुरू कर दिया गया. निर्माण के दौरान मुख्य सड़क के बीच गड्ढा खोद दिया गया, लेकिन बाद में काम अधूरा छोड़ दिया गया. ग्रामीणों का आरोप है कि निर्माण कार्य में गुणवत्तापूर्ण सामग्री का उपयोग नहीं किया जा रहा था, जिसका विरोध करने पर संवेदक काम छोड़कर चला गया.

जलजमाव से लोगों का जीना हुआ मुश्किल

वार्डवासियों के अनुसार काली स्थान टोला में रामविलास राम के घर से गोपाल मिश्र के घर तक नाला निर्माण के लिए सड़क खोद दी गई है. गड्ढों में नाले का पानी भर जाने से पूरा इलाका जलमग्न हो गया है. इससे लोगों का घरों से निकलना मुश्किल हो गया है. छोटे बच्चों की स्कूल जाना बंद हो गया है और बीमार लोगों को अस्पताल पहुंचाने में भी भारी परेशानी हो रही है. करीब पांच हजार की आबादी वाले इस क्षेत्र में संक्रामक बीमारी फैलने की आशंका भी जताई जा रही है.

पार्षद की कार्यशैली पर भी उठे सवाल

सहयोग शिविर में मौजूद लोगों ने स्थानीय पार्षद की कार्यशैली पर भी सवाल उठाते हुए नगर परिषद से अविलंब समस्या के समाधान की मांग की. लोगों ने पूरे मामले की जांच कर दोषियों के विरुद्ध कार्रवाई करने की मांग भी रखी. उनका कहना था कि गड्ढों के कारण प्रतिदिन लोग गिरकर घायल हो रहे हैं.

कार्यपालक पदाधिकारी ने दिए जांच के निर्देश

कार्यपालक पदाधिकारी रणवीर कुमार ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कहा कि निविदा के बाद विभागीय औपचारिकताएं पूरी किए बिना कार्य कैसे शुरू हुआ, इसकी जांच कराई जाएगी. उन्होंने कहा कि फिलहाल प्राथमिकता लोगों की समस्या का समाधान करना है और इस दिशा में शीघ्र आवश्यक कदम उठाए जाएंगे. वहीं स्थानीय पार्षद काजल कुमारी ने कहा कि क्षेत्र की समस्याओं के समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है.

इसे भी पढ़ें : पटना में रिटायर्ड पुलिसकर्मी से 25 लाख की रंगदारी मांगने वाला गिरफ्तार, हत्या की साजिश भी बेनकाब

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel