[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में दो नाबालिग भेजे गये रिमांड होम

बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में दो नाबालिग भेजे गये रिमांड होम

0
बच्ची से दुष्कर्म के बाद हत्या मामले में दो नाबालिग भेजे गये रिमांड होम

बेलहर. जिलेबिया मोड़ थाना क्षेत्र के चंदन नगर गांव में दो वर्षीय बच्ची के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या के मामले में पुलिस ने पकड़े गये दोनों नाबालिग आरोपियों को रिमांड होम, भागलपुर भेज दिया है. इस हृदयविदारक घटना से पूरे क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त है. हालांकि पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए पांच से आठ घंटे के भीतर आरोपियों को गिरफ्तार कर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए मामले का खुलासा कर दिया. जानकारी के अनुसार, चंदन थाना क्षेत्र के कुसुमजोरी पंचायत अंतर्गत खरना गांव निवासी बच्ची अपनी मां के साथ ननिहाल चंदन नगर आयी थी. सुबह खेलने के दौरान पड़ोस के दो युवकों ने कथित रूप से उसका अपहरण कर लिया. आरोप है कि एक युवक उसे अपने घर की छत पर बने कमरे में ले गया, जहां उसके साथ दुष्कर्म किया गया. बाद में बच्ची की हत्या कर शव को सड़क किनारे फेंक दिया गया. परिजनों द्वारा सूचना दिए जाने पर पुलिस तत्काल सक्रिय हुई. बांका के पुलिस अधीक्षक उपेंद्रनाथ वर्मा स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे. डॉग स्क्वॉड और एफएसएल टीम की मदद से साक्ष्य जुटाये गये. जांच के दौरान आरोपियों के घर और कपड़ों पर संदिग्ध खून के धब्बे मिलने के बाद मामला स्पष्ट हुआ. इस घटना से क्षेत्र में शोक और आक्रोश का माहौल है. स्थानीय लोगों ने दोषियों को कड़ी सजा दिलाने की मांग की है. पुलिस अधीक्षक ने बताया कि मामले की सुनवाई स्पीडी ट्रायल के माध्यम से कराते हुए दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई सुनिश्चित की जायेगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel