[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मिक्सर मशीन वाहन को मारी टक्कर, मजदूर की मौत

तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मिक्सर मशीन वाहन को मारी टक्कर, मजदूर की मौत

0
तेज रफ्तार ट्रैक्टर ने मिक्सर मशीन वाहन को मारी टक्कर, मजदूर की मौत

लीलातारी-मोहनपुर मार्ग स्थित शीतला मंदिर के समीप की घटना

बांका/रजौन. रजौन थाना क्षेत्र के लीलातारी-मोहनपुर मार्ग स्थित शीतला मंदिर के समीप मंगलवार की देर शाम एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर के चालक ने मिक्चर मशीन को सामने से टक्कर मार दी. इस घटना में थाना क्षेत्र के रूपसा निवासी करीब 30 वर्षीय मजदूर दीपक कुमार दास की मौके पर ही मौत हो गयी. घटना की जानकारी मिलने के बाद रजौन पुलिस घटना स्थल पर पहुंची और कागजी कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए बांका भेज दिया. मृतक के चाचा वार्ड सदस्य गौतम कुमार दास ने बताया कि मेरा भतीजा मिक्चर मशीन के ठेकेदार के साथ काम कर वापस घर आ रहा था. इस दौरान पुआल लदे एक ट्रैक्टर ने मिक्चर मशीन वाहन को सामने से टक्कर मार दिया. जिससे मौक पर दीपक की मौत हो गयी. इधर घटना को अंजाम देने के बाद ट्रैक्टर का चालक अपने वाहन को लेकर भाग निकला. मृतक अत्यंत गरीब परिवार का रहने वाला था, जो मेहनत मजदूरी कर अपने परिवार का भरण पोषण करता था. इधर रजौन पुलिस का कहना है कि अब तक किसी परिजनों के द्वारा मामले की प्राथमिकी दर्ज नहीं करायी गयी है. आवेदन मिलने पर प्राथमिकी दर्ज की जायेगी.

परिवार पर टूट पड़ा दुखों का पहाड़

मजदूर दीपक की सड़क दुर्घटना में मौत के बाद के मृतक के परिवार वालों पर गमों का पहाड़ टूट पड़ा है. मृतक की अबला पत्नी आरती देवी शव से लिपटकर फूट-फूट कर रो रही थी अपने मासूम बच्चों को सीने से लगाकर कह रही थी कि अब हम किसके सहारे जिएंगे. मृतक पांच भाई और तीन बहनों में मृतक तीसरे नंबर पर था. मृतक के बच्चे रानी कुमारी, ज्योति कुमारी, सुजीता, मयंक अपने पिता के शव को देख रोए जा रही थी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel