[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका पांच माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

पांच माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

0
पांच माह से फरार दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

बौंसी. करीब पांच माह से फरार चल रहे दुष्कर्म के आरोपी को महिला थानाध्यक्ष ने गिरफ्तार कर बुधवार को जेल भेजा है. बंधुआ कुरावा थाना क्षेत्र के हनुमत्ता गांव निवासी चंद्र किशोर यादव के पुत्र बंटी यादव पर दुष्कर्म का एक मामला महिला थाना में दर्ज कराया गया था. कांड संख्या 43/25 का यह आरोपी पुलिस की पकड़ से लगातार फरार चल रहा था. आवेदिका ने आवेदन में बताया था कि आरोपी के द्वारा नशीला पदार्थ खिलाकर लगातार उसका यौन शोषण किया जा रहा था. साथ ही उसका सोने के जेवरात सहित नगद रुपए भी आरोपी ने ले लिए थे. घटना के बाद से आरोपी लंबे समय से पुलिस को चकमा देकर फरार था, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही थी. थानाध्यक्ष ज्योत्सना कुमारी ने बताया कि गुप्त सूचना मिलने पर पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर विशेष टीम गठित कर आरोपी को बांका थाना क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है. पूछताछ के बाद आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है. थानाध्यक्ष ने बताया कि महिलाओं के खिलाफ अपराधों में लिप्त आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जायेगी और किसी भी हाल में अपराधियों को बख्शा नहीं जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel