[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका डीजे देख रहा किशोर पर चाकू से हमला

डीजे देख रहा किशोर पर चाकू से हमला

0
डीजे देख रहा किशोर पर चाकू से हमला

बौंसी.

बौंसी थाना क्षेत्र के काजी कैरी गांव में बुधवार की देर रात एक 15 वर्षीय किशोर पर चाकू से हमला किए जाने का मामला सामने आया है. हमले में गंभीर रूप से घायल किशोर की पहचान दिग्विजय मंडल पिता स्व. अरुण मंडल के रूप में है. घटना के बाद परिजनों ने उसे तत्काल इलाज के लिए रेफरल अस्पताल लाया. डॉ ऋषिकेश सिन्हा ने जख्मी किशोर का इलाज किया. मामले में जख्मी की मां सुनैना देवी ने बौंसी थाना में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी गुहार लगायी है. आवेदन में बताया कि उनका बेटा गांव में ही घर के पास डीजे देख रहा था. इसी दौरान कुछ युवकों ने पहले उसके साथ गाली-गलौज शुरू की और फिर अचानक पीछे से हमला कर दिया.

आवेदन में आरोप लगाया कि ख्वाजा मियां का छोटा बेटा, निजाम का पोता व मोहम्मद अल्तमश पिता खुसरू इन तीनों ने मिलकर पहले उनके पुत्र के साथ मारपीट की. इसके बाद मोहम्मद अल्तमश ने चाकू से पीछे से वार कर उसे गंभीर रूप से घायल कर दिया. पीड़िता का यह भी आरोप है कि घटना के बाद आरोपियों ने जान से मारने की धमकी दी और किसी को सूचना देने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. घायल किशोर की मां ने पुलिस से पूरे मामले की निष्पक्ष जांच करते हुए आरोपियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है. पुलिस ने आवेदन के आधार पर मामले की जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की पहचान के अनुसार आगे की कार्रवाई की जा रही है. घटना के बाद गांव में तनावपूर्ण माहौल बना हुआ है. वहीं परिजन और ग्रामीण आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग कर रहे हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel