[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका BANKA : पंजवारा में नल-जल आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में पानी को तरसे ग्रामीण

BANKA : पंजवारा में नल-जल आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में पानी को तरसे ग्रामीण

0
BANKA : पंजवारा में नल-जल आपूर्ति ठप, भीषण गर्मी में पानी को तरसे ग्रामीण

पंजवारा, बांका से रिपोर्ट गौरव कश्यप :

प्रखंड क्षेत्र की पंचायत के वार्ड संख्या 1 से 8 तक पिछले कई दिनों से नल-जल योजना की आपूर्ति पूरी तरह ठप है.भीषण गर्मी के बीच जल संकट गहराने से ग्रामीणों में हाहाकार मचा हुआ है. लोगों को रोजमर्रा की जरूरतों के लिए भी पानी के लिए इधर-उधर भटकना पड़ रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि पानी नहीं मिलने से सबसे ज्यादा परेशानी महिलाओं और बच्चों को हो रही है. दूर-दराज से पानी लाने को मजबूर होना पड़ रहा है. इसको लेकर लोगों में विभाग के प्रति काफी आक्रोश है.

एक बोरिंग फेल, दूसरे से नहीं मिल रहा पर्याप्त पानी

जल आपूर्ति केंद्र के तकनीशियन सोनू कुमार ने बताया कि योजना के तहत दो बोरिंग की व्यवस्था की गई थी. इनमें से एक बोरिंग पूरी तरह फेल हो चुका है. वहीं दूसरे बोरिंग से पानी का प्रेशर काफी कम हो गया है. मोटर चलाने के बावजूद सभी वार्डों तक पानी पहुंचाना संभव नहीं हो पा रहा है.

अवैध मोटर से भी बिगड़ रही स्थिति

तकनीशियन के अनुसार, बाजार क्षेत्र के कुछ लोगों द्वारा मुख्य पाइपलाइन में अवैध रूप से मोटर लगाकर पानी खींच लिया जाता है.इससे सप्लाई लाइन का प्रेशर खत्म हो जाता है और दूर के घरों तक पानी नहीं पहुंच पाता.

विभाग को सूचना, कार्रवाई नहीं

उन्होंने बताया कि बोरिंग फेल होने और अवैध मोटर लगाए जाने की सूचना विभागीय अधिकारियों को दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई है.

ग्रामीणों की मांग

ग्रामीणों ने जिला प्रशासन और पीएचईडी विभाग से मांग की है कि खराब बोरिंग को जल्द दुरुस्त कराया जाए या नया बोरिंग कराया जाए. साथ ही पाइपलाइन में अवैध मोटर लगाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाए, ताकि सभी को समान रूप से पेयजल मिल सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel