[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका कांवरियों की यात्रा बनेगी आसान, हर कदम पर मिलेगी सुविधा, पीएचइडी ने तेज की तैयारी

कांवरियों की यात्रा बनेगी आसान, हर कदम पर मिलेगी सुविधा, पीएचइडी ने तेज की तैयारी

0
कांवरियों की यात्रा बनेगी आसान, हर कदम पर मिलेगी सुविधा, पीएचइडी ने तेज की तैयारी
कांवरियों के लिए बनायी गयी अस्थाई शौचालय यूनिट.

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट

Shravani Mela Facilities : विश्व प्रसिद्ध श्रावणी मेला 2026 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो गई हैं. आगामी 30 जुलाई से शुरू होने वाले इस धार्मिक आयोजन के दौरान सुल्तानगंज से देवघर स्थित बाबा बैद्यनाथ धाम तक जलार्पण के लिए आने वाले लाखों शिवभक्तों की सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जा रही है. राज्य सरकार और जिला प्रशासन के संयुक्त प्रयास से पूरे कांवरिया पथ पर मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ किया जा रहा है.

Shravani Mela Facilities : युद्धस्तर पर तैयारियों में जुटा पीएचइडी

लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग ने श्रावणी मेला को लेकर अपनी तैयारियों को तेज कर दिया है. विभाग की ओर से कांवरिया पथ के विभिन्न महत्वपूर्ण पड़ावों पर शुद्ध पेयजल, स्नानागार, चापाकल, झरना और स्थायी व अस्थायी शौचालयों की व्यवस्था की जा रही है.

निर्माण और मरम्मत का कार्य तेजी से चल रहा है, ताकि मेला शुरू होने से पहले सभी सुविधाएं पूरी तरह चालू हो जाएं.

जिला नियंत्रण कक्ष के पास बन रहे अतिरिक्त शौचालय

कटोरिया स्थित कांवरिया पथ पर जिला नियंत्रण कक्ष के समीप बने स्थायी शौचालय के बगल में अतिरिक्त अस्थायी शौचालय यूनिट स्थापित किए जा रहे हैं. यहां प्रतिदिन बड़ी संख्या में महिला और पुरुष कांवरियों का ठहराव होता है, जिसे देखते हुए स्वच्छता और सुविधा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है.

धर्मशालाओं और पड़ाव स्थलों पर भी विशेष व्यवस्था

Untitled Design 14 2
शुद्ध पेयजल की तैयारी की तस्वीर.

जिलेबिया मोड़, अबरखा, इनारावरण और हड़खार समेत विभिन्न सरकारी धर्मशालाओं और सार्वजनिक स्थलों पर भी पेयजल, स्नानागार और शौचालय की समुचित व्यवस्था की जा रही है.

विभागीय अधिकारी लगातार कार्यों की निगरानी कर रहे हैं, ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े.

कांवरियों की सुविधा प्रशासन की प्राथमिकता

प्रशासन का लक्ष्य है कि श्रावणी मेला के दौरान इस मार्ग से गुजरने वाले लाखों श्रद्धालुओं को स्वच्छ पेयजल, बेहतर स्वच्छता और जरूरी सुविधाएं सहज रूप से उपलब्ध हों.

इससे न केवल कांवरियों की यात्रा अधिक सुगम और सुरक्षित होगी, बल्कि पूरे कांवरिया पथ पर स्वच्छ और व्यवस्थित वातावरण भी बना रहेगा.

आस्था और सुविधा का होगा बेहतर संगम

हर वर्ष श्रावणी मेला के दौरान देश-विदेश से लाखों शिवभक्त सुल्तानगंज से गंगाजल लेकर पैदल यात्रा करते हुए बाबा धाम पहुंचते हैं. ऐसे में इस बार प्रशासनिक तैयारियों का उद्देश्य श्रद्धालुओं को सुविधाजनक और यादगार यात्रा अनुभव उपलब्ध कराना है.

ये भी पढ़ें : बिहार में बुलेट ट्रेन के लिए बिछेगा 400 किमी लंबा ट्रैक, इन 3 जिलों में बनेंगे स्टेशन, हाई स्पीड रेल कॉरिडोर के निर्माण को मंजूरी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel