[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions पिछले साल से बहुत अंतर है! IIT धनबाद की क्लोजिंग रैंक 27 हजार के पार, यहां देखें अन्य ब्रांच का हाल

पिछले साल से बहुत अंतर है! IIT धनबाद की क्लोजिंग रैंक 27 हजार के पार, यहां देखें अन्य ब्रांच का हाल

0
पिछले साल से बहुत अंतर है! IIT धनबाद की क्लोजिंग रैंक 27 हजार के पार, यहां देखें अन्य ब्रांच का हाल
IIT ISM धनबाद

JoSAA Counselling Round 2: जोसा काउंसलिंग के दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया गया है. जोसा के जरिए आप देश के IITs-NITs में एडमिशन ले सकते हैं. JoSAA काउंसलिंग 2026 के दूसरे राउंड में IIT (ISM) धनबाद की कई बीटेक ब्रांचों की क्लोजिंग रैंक में बदलाव देखने को मिला है. इस बार CS की ओपनिंग रैंक 1,655 है और क्लोजिंग रैंक 3,994 है. IIT (ISM) धनबाद की कई बीटेक ब्रांचों की क्लोजिंग रैंक में बदलाव देखने को मिला है.

JoSAA Round 2: IIT धनबाद की क्लोजिंग रैंक 27 हजार के पार

JoSAA (Joint Seat Allocation Authority) ने दूसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है. IIT (ISM) धनबाद में इस बार कई ब्रांचों की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक में बदलाव हुआ है. सबसे ज्यादा चर्चा 5 वर्षीय इंटीग्रेटेड केमिकल साइंस कोर्स की रही, जहां क्लोजिंग रैंक 27,148 तक पहुंच गई. यह पहली बार है जब IIT धनबाद की क्लोजिंग रैंक 27 हजार के पार गई है. पहले राउंड में इसी कोर्स की क्लोजिंग रैंक 25,728 थी.

ब्रांचओपनिंग रैंकक्लोजिंग रैंक
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग (CSE)1,6553,994
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग (ECE)2,9005,610
मैथेमेटिक्स एंड कंप्यूटिंग3,7644,726
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग4,9117,376
मैकेनिकल इंजीनियरिंग7,31110,108
केमिकल इंजीनियरिंग8,38611,606
पेट्रोलियम इंजीनियरिंग9,53012,809
सिविल इंजीनियरिंग10,12113,679
माइनिंग इंजीनियरिंग10,67814,351

इस टेबल में कुछ प्रमुख ब्रांच की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक दी गई है. पूरी जानकारी के लिए जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट देखें. जोसा की ऑफिशियल वेबसाइट का पता है, josaa.nic.in.

वहीं, संस्थान की ओपनिंग रैंक 1,655 पर बनी हुई है. वर्ष 2026 में IIT (ISM) धनबाद में कुल 1,210 सीटों पर एडमिशन दिया जा रहा है. दूसरे राउंड के बाद भी यदि सीटें खाली रहती हैं तो आगे के राउंड में उनका आवंटन किया जाएगा.

जोसा के जरिए एडमिशन पाने के लिए क्या करना होगा?

राउंड-2 में सीट पाने वाले उम्मीदवारों को 5 जुलाई 2026 तक ऑनलाइन रिपोर्टिंग पूरी करनी होगी. इसके तहत सीट एक्सेप्टेंस फीस जमा करना, डॉक्यूमेंट्स अपलोड करना, वेरिफिकेशन कराना और Freeze, Float या Slide ऑप्शन में से एक चुनना अनिवार्य है. JoSAA की ओर से तीसरे राउंड का सीट अलॉटमेंट 6 जुलाई 2026 को जारी किया जाएगा.

IIT ISM Dhanbad: देखें पिछले साल की ओपनिंग और क्लोजिंग रैंक

ब्रांचOpening RankClosing Rank
Chemical Engineering8,26310,756
Mining Engineering12,48814,096
Computer Science and Engineering (CSE)2,1433,348
Civil Engineering10,48112,467
Electronics and Communication Engineering (ECE)2,7955,572
Mathematics and Computing2,2974,014
Electrical Engineering5,8377,016
Mechanical Engineering7,2619,325
Petroleum Engineering9,15112,136

यह भी पढ़ें- रोबोट डॉग विवाद के बाद गलगोटिया का कमबैक, 16 स्टूडेंट्स कैंब्रिज यूनिवर्सिटी के लिए सेलेक्ट

Previous article मॉनसून में ग्लोइंग स्किन चाहिए? पहले जानिए किचन में छिपा यह आसान ब्यूटी सीक्रेट
Next article कांवरियों की यात्रा बनेगी आसान, हर कदम पर मिलेगी सुविधा, पीएचइडी ने तेज की तैयारी
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel