[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर राजद की बैठक, स्थानीय मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर राजद की बैठक, स्थानीय मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

0
धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर राजद की बैठक, स्थानीय मुद्दों को लेकर हुई चर्चा

धोरैया. बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार के मुद्दे को लेकर प्रदेश राजद के आह्वान पर आगामी नौ जून को प्रखंड मुख्यालय पर आयोजित धरना प्रदर्शन कार्यक्रम को लेकर यहां प्रखंड राजद की बैठक रविवार को आयोजित की गयी. बैठक की अध्यक्षता पार्टी नेता इंद्रदेव मंडल ने की. बैठक में बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार सहित स्थानीय मुद्दों को लेकर विशाल धरना प्रदर्शन कार्यक्रम करने का निर्णय लिया गया. मौके पर अपने संबोधन में राजद प्रत्याशी त्रिभुवन दास ने कहा कि जनता से जितने भी वादे किए गए एक भी वादा निभाने में सरकार पूरी तरह विफल रही है. शिक्षक नियुक्ति सहित अन्य विभागों में नियुक्ति प्रक्रिया पर विराम लग गया है. प्रखंड स्तर से लेकर राज्य स्तर पर भ्रष्टाचार चरम सीमा पर पहुंच गई है. चुनाव के समय लुटाए गए पैसे के कारण राज्य सरकार पदाधिकारी एवं कर्मियों को समय पर वेतन तक नहीं दे पा रही है. पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव ने कहा कि बेरोजगारी एवं भ्रष्टाचार सहित अन्य स्थानीय मुद्दों को लेकर राजद सदैव मुखर रही है. आगे भी सरकार की कुनीतियों एवं जनहित के मुद्दों को लेकर राजद विरोध करता रहेगा. बैठक में मुख्य रूप से पूर्व प्रखंड अध्यक्ष पप्पू यादव, प्रखंड युवा अध्यक्ष विकास कुमार यादव, अभय कापरी, जियाउल हक, मोहम्मद आलमगीर, खगेशचंद्र राय, रंजन यादव, मोहम्मद शरीफ, मुरली मनोहर दास, पंकज सिंह उपस्थित थे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel