[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका 7 साल से सफाई को तरस रहा पवड़ारामपुर, जाम नालियों और गंदगी से ग्रामीणों का जीना मुहाल

7 साल से सफाई को तरस रहा पवड़ारामपुर, जाम नालियों और गंदगी से ग्रामीणों का जीना मुहाल

0
7 साल से सफाई को तरस रहा पवड़ारामपुर, जाम नालियों और गंदगी से ग्रामीणों का जीना मुहाल

बौसी, (बांका) से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Banka News : प्रखंड क्षेत्र की सिकंदरपुर पंचायत के वार्ड संख्या-4 स्थित पवड़ारामपुर गांव में साफ-सफाई की बदहाल व्यवस्था ग्रामीणों के लिए बड़ी समस्या बन गई है. ग्रामीणों का आरोप है कि पिछले सात वर्षों से गांव में नियमित सफाई नहीं कराई गई है, जिसके कारण गलियों और नालियों में गंदगी का अंबार लगा हुआ है. कई जगहों पर नालियां पूरी तरह जाम हो चुकी हैं और गंदा पानी सड़क पर बह रहा है.

गांव की गलियों में पसरी गंदगी, दुर्गंध से लोग परेशान

वार्ड सदस्य फूलवती देवी समेत ग्रामीण भुजंगी यादव, नितेश यादव, मुनीलाल साह, संजय साह, रंजन साह और राजेश साह ने बताया कि गांव की गलियों में फैली गंदगी के कारण हमेशा दुर्गंध बनी रहती है. इसका सबसे अधिक असर बच्चों, बुजुर्गों और महिलाओं पर पड़ रहा है. लोगों को रोजाना गंदगी के बीच से गुजरना पड़ता है.

बरसात में बढ़ जाता है जलजमाव और बीमारी का खतरा

ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में स्थिति और भी गंभीर हो जाती है. जाम नालियों का पानी सड़क और घरों के आसपास जमा हो जाता है, जिससे जलजमाव की समस्या उत्पन्न होती है. इसके साथ ही मच्छरों का प्रकोप बढ़ने से डेंगू, मलेरिया और अन्य संक्रामक बीमारियों का खतरा भी बना रहता है.

योजनाएं कागजों पर, गांव तक नहीं पहुंच रहा लाभ

ग्रामीणों ने बताया कि केंद्र और राज्य सरकार स्वच्छता को लेकर लगातार अभियान चला रही हैं. पंचायत स्तर पर सफाई कर्मियों की नियुक्ति भी की गई है, लेकिन प्रभावी निगरानी के अभाव में योजनाओं का लाभ गांव तक नहीं पहुंच पा रहा है. लोगों का कहना है कि सरकारी दावों और जमीनी हकीकत में बड़ा अंतर दिखाई देता है.

कई बार शिकायत, फिर भी नहीं हुई कार्रवाई

स्थानीय लोगों के अनुसार सफाई व्यवस्था को लेकर कई बार पंचायत प्रतिनिधियों और संबंधित विभागीय अधिकारियों को अवगत कराया गया, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं की गई. इससे ग्रामीणों में प्रशासन और पंचायत व्यवस्था के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है.

आंदोलन की चेतावनी

ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही गांव में सफाई व्यवस्था बहाल नहीं की गई और जाम नालियों की सफाई नहीं कराई गई, तो वे सामूहिक रूप से आंदोलन करने को मजबूर होंगे. उनका कहना है कि स्वच्छ वातावरण प्रत्येक नागरिक का अधिकार है और गांव के लोगों को भी बेहतर सफाई सुविधा मिलनी चाहिए.

प्रशासन ने दिया जल्द कार्रवाई का भरोसा

इस संबंध में पूछे जाने पर प्रखंड विकास पदाधिकारी हर्ष पराशर ने बताया कि पवड़ारामपुर में जल्द ही सफाई कार्य शुरू कराया जाएगा. उन्होंने कहा कि सफाई कर्मियों को आवश्यक निर्देश दिए जा रहे हैं और समस्या के समाधान के लिए कार्रवाई की जाएगी.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel