[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Exam Information न फोन, न इंटरनेट, 21 जून तक NEET पेपर सेट करने वाले शिक्षक रहेंगे लॉकडाउन में

न फोन, न इंटरनेट, 21 जून तक NEET पेपर सेट करने वाले शिक्षक रहेंगे लॉकडाउन में

0
न फोन, न इंटरनेट, 21 जून तक NEET पेपर सेट करने वाले शिक्षक रहेंगे लॉकडाउन में
परीक्षा की सांकेतिक तस्वीर (PC-Freepik)

NEET Re Exam 2026: 21 जून को होने वाली नीट यूजी री-एग्जाम इस वक्त देशभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. मई में पहली बार हुई परीक्षा लीक होने के बाद सरकार और NTA की ओर से री-एग्जाम को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की गई है. नीट  री-एग्जाम को लेकर ऐसा सुरक्षा सिस्टम तैयार किया गया है, जो अब तक भारत में पहले नहीं देखा गया था. एयर फोर्स की मदद से क्वेश्चन पेपर सेंटर पहुंचाए जाएंगे. वहीं अब खबरों में है कि पेपर लीक जैसी घटना को रोकने के लिए पेपर सेट करने वाले एक्सपर्ट को सुरक्षित स्थान पर “लॉकडाउन” में रखा गया है, जिससे वे बाहरी दुनिया से कॉन्टैक्ट नहीं कर पाएं. 

पेपर सेट करने वाले एक्सपर्ट को लॉकडाउन में रखा जाएगा 

क्वेश्चन पेपर तैयार करने वाले एक्सपर्ट, मॉडरेशन और ट्रांसलेशन से जुड़े सभी एक्सपर्ट को एक अज्ञात सुरक्षित लोकेशन पर रखा गया है. यहां मोबाइल फोन, लैपटॉप और इंटरनेट जैसी सभी सुविधाएं बंद कर दी गई हैं ताकि किसी भी प्रकार की जानकारी बाहर न जा सके.

मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू

इस बार परीक्षा को सुरक्षित बनाने के लिए एक मल्टी-लेयर सिक्योरिटी सिस्टम लागू किए गए हैं- 

  • क्वेश्चन पेपर बनाने से लेकर उसकी डिस्ट्रीब्यूशन तक कड़ी निगरानी रखी जाएगी 
  • ट्रांसपोर्टेशन और स्टोरेज पर विशेष सुरक्षा
  • हर स्तर पर अलग-अलग सुरक्षा टीमें तैनात

परीक्षा केंद्रों पर डिजिटल निगरानी

देशभर के परीक्षा केंद्रों पर इस बार हाई-टेक निगरानी की व्यवस्था की गई है. CCTV कैमरों से रियल टाइम मॉनिटरिंग की जाएगी. AI बेस्ड सिस्टम से किसी भी एक्टिविटी की निगरानी की जाएगी. एंट्री गेट पर Aadhaar बेस्ड वेरिफिकेशन होगा. 

बड़े स्तर पर सुरक्षा कर्मी की तैनाती

परीक्षा के दौरान 5 लाख से अधिक सुरक्षा कर्मियों की तैनाती की योजना है. पुलिस, प्रशासन और अर्धसैनिक बलों की मदद से परीक्षा केंद्रों को सुरक्षित बनाया जाएगा. इस बार पेपर 21 जून को 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक आयोजित की जाएगी. सभी परीक्षा केंद्र के अंदर बाहर सुरक्षा के तीन लेवल होंगे. पिछले पेपर लीक विवाद के बाद NTA पर सवाल उठे थे, जिसके चलते इस बार परीक्षा को पूरी तरह “टैम्पर-प्रूफ” बनाने पर जोर दिया जा रहा है.

यह भी पढ़ें- JEE Advanced 2026 परीक्षा को लेकर छात्र का बड़ा दावा, पेपर 1 और पेपर 2 के मार्क्स में है अंतर

Previous article 7 साल से सफाई को तरस रहा पवड़ारामपुर, जाम नालियों और गंदगी से ग्रामीणों का जीना मुहाल
Next article लाइव मैच के दौरान अचानक मैदान पर गिरा ये दिग्गज खिलाड़ी, देखें वीडियो
Avatar Of Shambhavi Shivani
शाम्भवी शिवानी डिजिटल मीडिया में पिछले 3 सालों से सक्रिय हैं और वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ एजुकेशन बीट पर काम कर रही हैं. शिक्षा और रोजगार से जुड़ी खबरों की समझ रखने वाली शाम्भवी एग्जाम, सरकारी नौकरी, रिजल्ट, करियर, एडमिशन और सक्सेस स्टोरी जैसे विषयों पर रिपोर्टिंग और फीचर राइटिंग करती हैं. सरल भाषा और जानकारी को व्यवस्थित तरीके से प्रस्तुत करना उनकी लेखन शैली की खासियत है. डिजिटल मीडिया में अपने करियर के दौरान शाम्भवी ने न्यूज़ हाट और राजस्थान पत्रिका जैसी संस्थाओं के साथ काम किया है. यहां उन्होंने एजुकेशन, युवा मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर कंटेंट तैयार किया. वर्तमान में प्रभात खबर के साथ जुड़कर वे खास तौर पर बोर्ड परीक्षा, प्रतियोगी परीक्षा, सरकारी नौकरी, करियर ऑप्शंस और प्रेरणादायक सक्सेस स्टोरीज पर काम कर रही हैं. शाम्भवी की रुचि सिर्फ पत्रकारिता तक सीमित नहीं है. उन्हें सिनेमा और साहित्य में भी गहरी दिलचस्पी है, जिसका असर उनकी लेखन शैली में भी देखने को मिलता है. वे तथ्यों के साथ भावनात्मक जुड़ाव और मानवीय पहलुओं को भी अपनी स्टोरीज में जगह देने की कोशिश करती हैं. पटना में जन्मीं शाम्भवी ने Patna University से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है. इसके बाद Indira Gandhi National Open University (IGNOU) से पोस्ट ग्रेजुएशन की पढ़ाई पूरी की. पत्रकारिता और जनसंचार की पढ़ाई ने उन्हें न्यूज राइटिंग, डिजिटल कंटेंट और ऑडियंस बिहेवियर की बेहतर समझ दी है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर लगातार बदलते ट्रेंड्स और रीडर्स की जरूरतों को समझते हुए शाम्भवी SEO-फ्रेंडली, इंफॉर्मेटिव और एंगेजिंग कंटेंट तैयार करने पर फोकस करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि पाठकों तक सही, उपयोगी और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाई जा सके.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel