[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसडीपीओ

लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसडीपीओ

0
लंबित कांडों के निष्पादन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं : एसडीपीओ

शंभुगंज थाना का एसडीपीओ ने किया औचक निरीक्षण, दिये आवश्यक दिशा निर्देश शंभुगंज. शंभुगंज थाना का गुरुवार को एसडीपीओ अमर विश्वास ने औचक निरीक्षण कर पुलिस कार्यों की समीक्षा की. इस दौरान थानाध्यक्ष बबलू कुमार सहित सभी पुलिस पदाधिकारी मौजूद रहे. एसडीपीओ ने थाना में लंबित कांडों की स्थिति का जायजा लेते हुए उनके शीघ्र निष्पादन को लेकर कई आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. इस क्रम में एसडीपीओ ने केस डायरी, लंबित अनुसंधान, वारंट निष्पादन तथा अन्य प्रशासनिक कार्यों की जानकारी ली. उन्होंने स्पष्ट कहा कि लंबित मामलों को जल्द से जल्द निबटाना पुलिस की प्राथमिक जिम्मेदारी है और इसमें किसी भी प्रकार की लापरवाही या ढिलाई कतई बर्दाश्त नहीं की जायेगी. एसडीपीओ अमर विश्वास ने कानून-व्यवस्था बनाये रखने के लिए नियमित गश्ती, अपराधियों पर नजर और संवेदनशील मामलों में त्वरित कार्रवाई पर विशेष जोर दिया. उन्होंने कहा कि आम जनता का पुलिस पर विश्वास बनाए रखना सबसे जरूरी है और इसके लिये पारदर्शिता व जवाबदेही के साथ काम करना होगा. निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की व्यवस्था, अभिलेखों के रख-रखाव और पुलिसकर्मियों की उपस्थिति भी जांची गयी. एसडीपीओ ने पुलिस पदाधिकारियों को अनुशासन और टीम भावना के साथ काम करने की सलाह दी तथा जनता से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता दिखाने को कहा. एसडीपीओ के निरीक्षण को लेकर थाना परिसर में दिनभर गतिविधियां तेज रहीं. पुलिस प्रशासन ने संकेत दिया कि आगे भी इस तरह की समीक्षा जारी रहेगी, ताकि लंबित मामलों का त्वरित निष्पादन हो और क्षेत्र में कानून व्यवस्था मजबूत बनी रहे.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel