[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका सेंटरिंग के दौरान दीवार गिरने से राजमिस्त्री गंभीर

सेंटरिंग के दौरान दीवार गिरने से राजमिस्त्री गंभीर

0
सेंटरिंग के दौरान दीवार गिरने से राजमिस्त्री गंभीर

कटोरिया (बांका) से दीपक चौधरी की रिपोर्ट :

मकान निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग का काम करते हुए पांच ईंच की दीवार अचानक ढह जाने से राजमिस्त्री सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी राजमिस्त्री रामनरेश यादव को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया. जहां उसका उपचार चल रहा है. आनंदपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत उत्तरी बारणे पंचायत के बगरा गांव में रविवार को मकान निर्माण कार्य के दौरान सेंटरिंग का कार्य चल रहा था. तभी अचानक पांच ईंच की दीवार ढह जाने से राजमिस्त्री असंतुलित होकर सिर के बल गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गया. जख्मी राजमिस्त्री को परिजनों ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया.

सिर में लगी है गंभीर चोट

निर्माण कार्य के दौरान जख्मी हुए बगरा गांव निवासी राजमिस्त्री रामनरेश यादव (72वर्ष) पिता स्व जीवलाल यादव के सिर में गंभीर चोट लगी है. अस्पताल में चिकित्सक डा शैलजानंद शुक्ला ने जख्मी राजमिस्त्री का प्राथमिक उपचार किया.

स्लाइन कर दी गई दवाई

जख्मी राजमिस्त्री के सिर में लगी चोट की ड्रेसिंग करने के बाद मेडिकल टीम द्वारा स्लाइन की गई. साथ ही आवश्यक दवाईयां भी दी गई. चिकित्सक के अनुसार जख्मी राजमिस्त्री की स्थिति खतरे से बाहर है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel