[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Peddi की सफलता के बीच पिता चिरंजीवी ने ‘दंगल’ से की फिल्म की तुलना, बोले- राम चरण मुझसे आगे निकल गए

Peddi की सफलता के बीच पिता चिरंजीवी ने ‘दंगल’ से की फिल्म की तुलना, बोले- राम चरण मुझसे आगे निकल गए

0
Peddi की सफलता के बीच पिता चिरंजीवी ने ‘दंगल’ से की फिल्म की तुलना, बोले- राम चरण मुझसे आगे निकल गए
राम चरण, चिरंजीवी और आमिर खान, फोटो- इंस्टाग्राम

Peddi: राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ‘पेद्दी’ इन दिनों बॉक्स ऑफिस पर शानदार प्रदर्शन कर रही है. फिल्म को दर्शकों का अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है और यह दुनिया भर में 400 करोड़ रुपये के क्लब के करीब पहुंच चुकी है. इसी बीच राम चरण के पिता और साउथ के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी ने फिल्म की जमकर तारीफ की है.

चिरंजीवी ने क्यों की ‘दंगल’ से तुलना?

फिल्म के निर्देशक बुच्ची बाबू सना से बातचीत के दौरान चिरंजीवी ने कहा कि वह हमेशा ‘चक दे! इंडिया’ और ‘दंगल’ जैसी स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्मों में काम करना चाहते थे, लेकिन उन्हें ऐसा मौका नहीं मिला. इसके बाद उन्होंने राम चरण की ‘पेद्दी’ की तुलना ‘दंगल’ से की.

चिरंजीवी के मुताबिक, ‘दंगल’ एक इमोशनल स्पोर्ट्स ड्रामा है, जबकि ‘पेद्दी’ गांव की मिट्टी और वहां के लोगों से जुड़ी कहानी दिखाती है. उन्होंने कहा कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं करती, बल्कि लोगों को सोचने पर भी मजबूर करती है.साथ ही बच्चों, माता-पिता और सरकार के लिए भी एक अच्छा मैसेज देती है.

चिरंजीवी: ‘राम चरण मुझसे आगे निकल गए’

चिरंजीवी ने कहा कि ‘पेद्दी’ जैसी कहानी उन्हें अपने करियर में कभी नहीं मिली, लेकिन राम चरण को ऐसा शानदार मौका मिला. उन्होंने कहा कि लोग अब यह कहने लगे हैं कि राम चरण उनसे आगे निकल गए हैं. चिरंजीवी ने कहा, “एक पिता के रूप में मुझे इस बात पर बहुत गर्व है, लेकिन एक एक्टर के रूप में इसे स्वीकार करना थोड़ा मुश्किल लगता है.”

यहां देखें पूरा इंटरव्यू-

क्या है ‘पेद्दी’ की कहानी?

‘पेद्दी’ की कहानी आंध्र प्रदेश के ग्रामीण इलाके पर आधारित है. फिल्म में राम चरण एक ऐसे युवक का किरदार निभा रहे हैं, जो खेल के जरिए अपनी पहचान बनाता है. वह क्रिकेट, कुश्ती और दौड़ जैसे कई खेलों में हिस्सा लेता है और आखिर में अपनी मेहनत से पहचान हासिल करता है.

विवादों के बावजूद चल रही है फिल्म

फिल्म में जाह्नवी कपूर भी अहम भूमिका में हैं. रिलीज के बाद उनके किरदार को लेकर कुछ लोगों ने आपत्ति जताई थी. विवाद बढ़ने के बाद निर्देशक बुच्ची बाबू सना ने माफी मांगी और बताया कि विवादित सीन फिल्म से हटा दिए गए हैं. इसके बावजूद फिल्म की कमाई पर कोई खास असर नहीं पड़ा और यह लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रही है.

यह भी पढ़ें: 25 Years Of Lagaan: 25 साल बाद भी वैसी ही दिखती हैं ‘लगान’ की ‘गौरी’, लेटेस्ट वीडियो देख लोग बोले- बहुत प्यारी हैं ये

Previous article सीवान-छपरा रेलखंड पर चलती ट्रेन से गिरा युवक, RPF ने पहुंचाया अस्पताल
Next article सेंटरिंग के दौरान दीवार गिरने से राजमिस्त्री गंभीर
Avatar Of Sheetal Choubey
शीतल चौबे एक एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं, जो बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, ओटीटी रिलीज, फिल्मी गॉसिप्स, ट्रेंडिंग विवाद और सेलेब्रिटी इंटरव्यूज पर सक्रिय रूप से काम करती हैं. उन्हें फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हर हलचल पर नजर रखना पसंद है, चाहे वो किसी फिल्म की कमाई हो, नया रिकॉर्ड हो, या फिर किसी वेब सीरीज का ओटीटी पर धमाका. एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स को समझना और उन्हें आसान, दिलचस्प और रीडर-फ्रेंडली भाषा में ऑडियंस तक पहुंचाना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरों पर रहता है जो न सिर्फ जानकारी दें, बल्कि पाठकों को स्क्रॉल रोकने पर मजबूर कर दें. मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से हुई. इसके बाद उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग की स्किल भी हासिल की. करीब एक साल के अनुभव के बाद 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं, जहां वह वर्तमान में बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट से जुड़ी खबरों पर सक्रिय रूप से काम कर रही हैं. वह लगातार डिजिटल मीडिया में खुद को अपडेट करते हुए एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में अपनी एक मजबूत पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel