[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका शहीद शशि प्रसाद सिंह महाविद्यालय शंभुगंज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को कराया गया दीक्षारंभ

शहीद शशि प्रसाद सिंह महाविद्यालय शंभुगंज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को कराया गया दीक्षारंभ

0
शहीद शशि प्रसाद सिंह महाविद्यालय शंभुगंज में नवप्रवेशी विद्यार्थियों को कराया गया दीक्षारंभ
दीक्षारंभ समारोह में विद्यार्थियों को महाविद्यालय की परंपराओं से अवगत कराते शिक्षक.

शंभुगंज (बांका) से ठाकुर बिनोद का रिपोर्ट

Freshers Orientation Program : शंभुगंज प्रखंड स्थित शहीद शशि प्रसाद सिंह महाविद्यालय परिसर में तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय के निर्देशानुसार बुधवार को स्नातक प्रथम सेमेस्टर (सत्र 2026-30) के नवप्रवेशी विद्यार्थियों के लिए दीक्षारंभ समारोह का गरिमामय आयोजन किया गया. समारोह में नवागंतुक विद्यार्थियों का आत्मीय स्वागत करते हुए उन्हें महाविद्यालय परिवार का हिस्सा बनने पर शुभकामनाएं दी गईं.

महाविद्यालय के इतिहास और उपलब्धियों से कराया गया परिचय

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को शहीद शशि प्रसाद सिंह महाविद्यालय की स्थापना, उसके गौरवशाली इतिहास, शैक्षणिक उपलब्धियों और संस्थान की समृद्ध परंपराओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई. साथ ही विद्यार्थियों को महाविद्यालय की शैक्षणिक और सांस्कृतिक विरासत से अवगत कराया गया.

Freshers Orientation Program : सुविधाओं और संसाधनों की दी गई विस्तृत जानकारी

नवप्रवेशी विद्यार्थियों को महाविद्यालय में उपलब्ध पुस्तकालय, कंप्यूटर लैब, विज्ञान प्रयोगशालाओं, स्मार्ट कक्षाओं, खेलकूद सुविधाओं और अन्य आधारभूत संसाधनों की जानकारी दी गई. इसके साथ ही उन्हें इन सुविधाओं का बेहतर उपयोग कर शैक्षणिक प्रगति की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया गया.

सीबीसीएस प्रणाली और छात्र सुविधाओं पर हुआ मार्गदर्शन

समारोह में विद्यार्थियों को सीबीसीएस प्रणाली, परीक्षा व्यवस्था, अनुशासन, छात्रवृत्ति, एंटी-रैगिंग नियमों, राष्ट्रीय सेवा योजना की गतिविधियों तथा सामाजिक उत्तरदायित्व के विषय में भी विस्तार से जानकारी दी गई. महाविद्यालय प्रशासन ने उन्हें जिम्मेदार और अनुशासित छात्र जीवन अपनाने का संदेश दिया.

मुख्य अतिथि ने उच्च शिक्षा और व्यक्तित्व विकास पर दिया जोर

इस अवसर पर मुख्य अतिथि डॉ योगेश कुमार सिंह ने विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के महत्व, अनुशासन और व्यक्तित्व विकास के संबंध में प्रेरणादायी विचार साझा किए. उन्होंने कहा कि शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि बेहतर व्यक्तित्व और जिम्मेदार नागरिक बनने का मार्ग भी है.

शिक्षकों ने विद्यार्थियों का किया उत्साहवर्धन

कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो दिवाकर पंजियार, प्रो दीपक कुमार सिंह, प्रो डॉ सलिल कुमार सिंह, प्रो सुभाष चौधरी, प्रो अमित कुमार सिंह, प्रो सुमन सौरव, प्रो प्रशांत कुमार सिंह और प्रो संभवी कुमारी ने भी विद्यार्थियों को संबोधित किया. सभी वक्ताओं ने उन्हें महाविद्यालय जीवन में उत्कृष्ट प्रदर्शन और निरंतर प्रगति के लिए प्रेरित किया.

शिक्षक और कर्मचारियों के सहयोग से सफल हुआ आयोजन

कार्यक्रम को सफल बनाने में महाविद्यालय के सभी शिक्षकगण, शिक्षणेत्तर कर्मचारियों और कार्यालय कर्मियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा. विशेष रूप से प्रेम रंजन, कुमार गौरव और सचिन कुमार सहित अन्य कर्मचारियों ने आयोजन की व्यवस्थाओं को सफलतापूर्वक संभाला.

प्राचार्य ने उज्ज्वल भविष्य की दी शुभकामनाएं

समारोह के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य ने सभी नवप्रवेशी विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की. उन्होंने विद्यार्थियों से नियमित अध्ययन, अनुशासन, नैतिक मूल्यों और सामाजिक दायित्वों के प्रति सदैव सजग रहने का आह्वान किया.

ये भी पढ़े: आखिर कितनी पुरानी है बौंसी के भगवान मधुसूदन की रथयात्रा? जानिए इतिहास व आस्था की कहानी

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel