[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बौंसी में भूसा को हटाने को लेकर सगे भाइयों में मारपीट, दंपती घायल

बौंसी में भूसा को हटाने को लेकर सगे भाइयों में मारपीट, दंपती घायल

0
बौंसी में भूसा को हटाने को लेकर सगे भाइयों में मारपीट, दंपती घायल

बौसी, बांका से संजीव पाठक की रिपोर्ट

Banka News : बांका जिले के बौंसी थाना क्षेत्र के घुटिया गांव में बुधवार देर रात मामूली विवाद ने हिंसक रूप ले लिया. साझा सीढ़ी पर रखे भूसे को हटाने को लेकर सगे भाइयों के बीच शुरू हुई कहासुनी देखते ही देखते खूनी संघर्ष में बदल गई. मारपीट की इस घटना में एक दंपती गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए रेफरल अस्पताल में भर्ती कराया गया. घटना के बाद गांव में तनाव का माहौल बना हुआ है.

साझा सीढ़ी पर रखा था गेहूं का भूसा

घायल स्वर्गीय पंचू मंडल के 36 वर्षीय पुत्र सिलधर मंडल और उनकी 30 वर्षीय पत्नी द्रोपती देवी ने बताया कि परिवार के सभी भाई एक ही मकान में रहते हैं और छत पर जाने के लिए एक साझा सीढ़ी का इस्तेमाल करते हैं.पीड़ित दंपती के अनुसार उनके सहोदर भाई नूनमनी मंडल ने सीढ़ी पर गेहूं का भूसा रख दिया था, जिससे आने-जाने में परेशानी हो रही थी. जब उन्होंने भूसा हटाया तो इसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया.

आरोपियों पर मारपीट करने का आरोप

दंपती ने आरोप लगाया कि विवाद के बाद नूनमनी मंडल, उसकी पत्नी सावित्री देवी, पुत्र रौशन मंडल, पुत्रवधू शांति देवी और अन्य पुत्र रितिक मंडल व दिलखुश मंडल ने मिलकर उनके साथ मारपीट की.मारपीट में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए. घटना के बाद परिजनों ने उन्हें इलाज के लिए बौंसी रेफरल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों द्वारा उनका इलाज किया गया.

दूसरे पक्ष ने आरोपों को बताया गलत

वहीं दूसरी ओर नूनमनी मंडल ने सभी आरोपों को गलत बताया है. उनका कहना है कि सुबह से ही सिलधर मंडल गाली-गलौज कर रहा था. इसी बात को लेकर दोनों पक्षों में कहासुनी हुई और विवाद बढ़ गया.उन्होंने आरोप लगाया कि दूसरे पक्ष ने पहले मारपीट शुरू की, जिसके बाद स्थिति बिगड़ गई.

पुलिस मामले की जांच में जुटी

घटना की सूचना मिलने के बाद बौंसी पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. फिलहाल किसी भी पक्ष की ओर से थाना में प्राथमिकी दर्ज नहीं कराई गई है.पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर पूरे मामले की पड़ताल कर रही है. गांव में किसी तरह की अप्रिय घटना न हो, इसे लेकर पुलिस स्थिति पर नजर बनाए हुए है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel