[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार बांका बौंसी के तीन केंद्रों पर 2330 परीक्षार्थी देंगे मैंट्रिक की परीक्षा

बौंसी के तीन केंद्रों पर 2330 परीक्षार्थी देंगे मैंट्रिक की परीक्षा

0
बौंसी के तीन केंद्रों पर 2330 परीक्षार्थी देंगे मैंट्रिक की परीक्षा

बौंसी. प्रखंड क्षेत्र में मैट्रिक परीक्षा को लेकर सभी तैयारियां पूरी कर ली गयी हैं. 17 से 25 फरवरी तक चलने वाली इस परीक्षा में प्रखंड के तीन परीक्षा केंद्रों पर कुल 2330 परीक्षार्थी शामिल होंगे. पहले दिन हिंदी विषय की परीक्षा ली जायेगी. एलएनडी प्रोजेक्ट बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय बौंसी में दोनों पालियों में 850 छात्राएं परीक्षा देंगी. वीक्षण कार्य के लिए 80 शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति की गयी है. चनवे उच्च विद्यालय, मनियारपुर भी छात्राओं का केंद्र है, जहां दोनों पालियों में 831 छात्राएं परीक्षा देंगी. यहां 59 शिक्षकों को वीक्षण कार्य में लगाया गया है, जबकि सीएनडी उच्च विद्यालय, बौंसी बाजार केंद्र पर दोनों पालियों को मिलाकर 649 छात्र परीक्षा में शामिल होंगे. यहां 40 शिक्षकों को वीक्षण कार्य की जिम्मेदारी सौंपी गयी है. परीक्षा को शांतिपूर्ण एवं कदाचारमुक्त संपन्न कराने के लिए प्रशासन ने विशेष प्रबंध किए हैं. केंद्राधीक्षक पवन कुमार त्रिभुवन, प्राण मोहन सिंह, दिलीप कुमार, स्टैटिक दंडाधिकारी एवं स्टैटिक पुलिस पदाधिकारी की तैनाती के साथ साथ गश्ती दंडाधिकारी के तौर पर प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी श्याम सुंदर कुमार, गश्ती पुलिस पदाधिकारी पंकज कुमार सिंह, पुलिस अवर निरीक्षक, बौंसी थाना और जोनल दंडाधिकारी प्रियंका प्रियदर्शिनी, अनुमंडलीय लोक शिकायत निवारण पदाधिकारी, बांका को प्रतिनियुक्त किया गया है. प्रशासन की ओर से सभी केंद्रों पर कड़ी निगरानी और सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित की गयी है, ताकि परीक्षा निष्पक्ष और शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो सके.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel