[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया 20 युवाओं ने लिया ड्राइविंग का प्रशिक्षण

20 युवाओं ने लिया ड्राइविंग का प्रशिक्षण

0
20 युवाओं ने लिया ड्राइविंग का प्रशिक्षण

कुर्साकांटा. एसएसबी 52वीं वाहिनी अररिया के कमांडेंट महेंद्र प्रताप के निर्देशन में बाह्य सीमा चौकी डुमरिया स्थित वाइब्रेंट विलेज सुंदरी के माध्यमिक विद्यालय सुंदरी डुमरिया में आयोजित 12 दिवसीय मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का सोमवार को सफलता पूर्वक समापन हुआ. प्रशिक्षण में कुल 20 युवा अभ्यर्थियों ने हिस्सा लिया. जिसने सफलता पूर्वक प्रशिक्षण को प्राप्त किया. कमांडेंट महेंद्र प्रताप ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्रों में निःशुल्क मोटर ड्राइविंग प्रशिक्षण का का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के युवाओं को तकनीकी कौशल प्रदान कर उसे आत्मनिर्भर बनाते हुए रोजगार के अवसरों से जोड़ना है. प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को वाहन संचालन के मूल सिद्धांत, यातायात नियमों की जानकारी, सड़क सुरक्षा के मानक, वाहन की प्रारंभिक तकनीकी समझ व आपातकालीन परिस्थितियों में आवश्यक सावधानियों के बारे में सैद्धांतिक व व्यावहारिक प्रशिक्षण दिया गया. समापन के अवसर पर महेंद्र प्रताप कमांडेंट, 52 वीं वाहिनी ने प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र प्रदान कर उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई. कमांडेंट ने बताया कि कौशल विकास कार्यक्रम सीमावर्ती क्षेत्रों में युवाओं को सशक्त बनाने के साथ समाज में सकारात्मक बदलाव लाने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है. मौके पर उप कमांडेंट आनंद प्रकाश यादव, मोहित भार्गव, सहायक कमांडेंट विजय कुमार सिंह, एसएसबी के जवान व प्रधानाध्यापक पुष्पा कुमारी, संजय कुमार शर्मा, सरपंच लैलोखर मजहर अली सहित स्थानीय ग्रामीणों की भूमिका सराहनीय रही.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel