[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Rajya बिहार बकरीद पर जगजीवन स्टेडियम सहित ईदगाहों में उमड़े हजारों नमाजी, प्रशासन रहा सतर्क

बकरीद पर जगजीवन स्टेडियम सहित ईदगाहों में उमड़े हजारों नमाजी, प्रशासन रहा सतर्क

0
बकरीद पर जगजीवन स्टेडियम सहित ईदगाहों में उमड़े हजारों नमाजी, प्रशासन रहा सतर्क
नमाज अदा करते नमाजी.

Kaimur News : ( अमित कुमार सिन्हा व रणजीत कुमार सिंह )  त्याग और बलिदान के प्रतीक ईद-उल-अजहा (बकरीद) के अवसर पर कैमूर जिले में गुरुवार को श्रद्धा और अकीदत के साथ नमाज अदा की गई. इस दौरान हजारों की संख्या में अकीदतमंदों ने खुदा से रहमत, देश और समाज में अमन-चैन, भाईचारे और बरकत की दुआ मांगी.

भभुआ शहर स्थित जगजीवन स्टेडियम में सुबह साढ़े सात बजे मुख्य नमाज अदा की गई, जहां हाफिज मुस्तकीम के नेतृत्व में इमामत हुई. वहीं ईदगाह मस्जिद में सुबह सवा सात बजे नमाज पढ़ी गई. इसके अलावा जामा मस्जिद सहित अन्य ईदगाहों में भी बड़ी संख्या में लोगों ने नमाज अदा की.

नमाज से पहले तकरीर के माध्यम से लोगों को इबादत और सामाजिक सौहार्द का संदेश दिया गया. नमाज समाप्त होने के बाद लोगों ने एक-दूसरे से गले मिलकर बकरीद की मुबारकबाद दी.

डीएम व एसपी ने सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा

ईद इंतजामिया कमेटी के सदर शराफत अली नाज, अमजद अली समेत अन्य लोगों ने कहा कि कैमूर में हर पर्व आपसी भाईचारे और सौहार्द के साथ मनाया जाता है, जो बिहार और देश के लिए एक मिसाल है.

इस अवसर पर जिला प्रशासन की ओर से भी सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे. जिला पदाधिकारी नितिन कुमार सिंह और पुलिस अधीक्षक हरिमोहन शुक्ल स्वयं जगजीवन स्टेडियम पहुंचे और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया. इनके साथ एसडीएम, एसडीपीओ, थाना प्रभारी सहित कई प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे.

नमाज के बाद घरों में अदा की गयी कुर्बानी

सामूहिक नमाज के बाद शहर के विभिन्न इलाकों में कुर्बानी की रस्म अदा की गई. मान्यता है कि इस मौके पर कुर्बानी देने से खुदा खुश होते हैं और लोगों की गलतियां माफ कर बरकत देते हैं. कुर्बानी का हिस्सा गरीबों में भी बांटा गया, जिससे सामाजिक समरसता और मजबूत हुई.

नवाबी मुहल्ला, दक्षिण मुहल्ला, बरकत नगर, छावनी मुहल्ला सहित मुस्लिम बहुल इलाकों में कुर्बानी की रस्म शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न हुई.

सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम

बकरीद को लेकर प्रशासन पूरी तरह सतर्क रहा. मुख्य नमाज स्थल सहित जिले के सभी ईदगाहों और मस्जिदों के आसपास मजिस्ट्रेट और पुलिस बल की तैनाती की गई थी. पुलिस अधिकारी लगातार गश्त करते रहे और पूरे दिन विधि-व्यवस्था पर नजर बनाए रखी गई.

Also Read: रामगढ़ में 29 मई से बिहार-यूपी की 7 टीमों के बीच हॉकी टूर्नामेंट, 31 मई को महिला खिलाड़ियों का मैच

Previous article मुजफ्फरपुर: बीआरए बिहार विवि में नामांकन के साथ ही एनएसएस से जुड़ेंगे छात्र, नई गाइडलाइन जारी
Next article रहस्यमयी हालात में हुआ फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन, मौत की वजह पर बना सस्पेंस
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel