[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment रहस्यमयी हालात में हुआ फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन, मौत की वजह पर बना सस्पेंस

रहस्यमयी हालात में हुआ फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन, मौत की वजह पर बना सस्पेंस

0
रहस्यमयी हालात में हुआ फिल्ममेकर अनिक दत्ता का निधन, मौत की वजह पर बना सस्पेंस
Anik Dutta Death

Anik Dutta Death: बंगाली सिनेमा के दिग्गज फिल्ममेकर और डायरेक्टर अनिक दत्ता के निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है. बुधवार, 27 मई 2026 को उनके अचानक निधन की सूचना सामने आते ही फैंस और फिल्मी सितारों के बीच शोक की लहर दौड़ गई. हालांकि उनके निधन से ज्यादा चर्चा उनकी मौत की परिस्थितियों को लेकर हो रही है, जिस पर अब तक सस्पेंस बना हुआ है.

घर की छत से गिरने की खबर

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनिक दत्ता बुधवार दोपहर अपने घर की छत से नीचे गिर गए थे. घटना के तुरंत बाद उन्हें ढाकुरिया के एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया.

इस घटना के बाद कई सवाल खड़े हो रहे हैं. फिलहाल यह साफ नहीं हो पाया है कि यह हादसा था या फिर इसके पीछे कोई और वजह थी. पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और परिवार की ओर से भी अभी तक कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है.

इंडस्ट्री में शोक की लहर

अनिक दत्ता के निधन की खबर मिलते ही बंगाली फिल्म इंडस्ट्री के कई कलाकार अस्पताल पहुंचे. एक्ट्रेस श्रीलेखा मित्रा, रुद्रनील घोष और अरिंदम सिल समेत कई कलाकारों ने उन्हें श्रद्धांजलि दी. सोशल मीडिया पर भी फैंस लगातार दुख जाहिर कर रहे हैं और उनके योगदान को याद कर रहे हैं.

अलग तरह की फिल्मों के लिए थे मशहूर

अनिक दत्ता बंगाली सिनेमा के उन निर्देशकों में गिने जाते थे जो हमेशा अलग और सोचने पर मजबूर कर देने वाली कहानियां दर्शकों के सामने लाते थे. उन्होंने साल 2012 में फिल्म ‘भूतेर भविष्यत’ से बतौर निर्देशक अपने करियर की शुरुआत की थी. यह हॉरर-कॉमेडी फिल्म काफी चर्चित रही थी.

इसके बाद उन्होंने ‘आश्चर्य प्रदीप’, ‘मेघनाद वध रहस्य’, ‘बोरुनबाबू र बंधु’ और ‘अपराजितो’ जैसी कई फिल्मों का निर्देशन किया. उनकी फिल्मों को समीक्षकों और दर्शकों दोनों से सराहना मिली.

‘अपराजितो’ को मिला था नेशनल अवॉर्ड

अनिक दत्ता की फिल्म ‘अपराजितो’ को राष्ट्रीय स्तर पर भी काफी सराहना मिली थी. इस फिल्म को दो नेशनल अवॉर्ड्स से सम्मानित किया गया था. फिल्म महान निर्देशक सत्यजीत रे की मशहूर फिल्म ‘पथेर पांचाली’ के निर्माण की कहानी पर आधारित थी.

वहीं उनकी आखिरी फिल्म ‘जतो कांडो कोलकातेई’ थी, जो साल 2025 में रिलीज हुई थी. यह एक सस्पेंस थ्रिलर फिल्म थी, जिसे दर्शकों ने काफी पसंद किया था.

यह भी पढ़ें: जुबीन गर्ग केस में बढ़ीं आरोपियों की मुश्किलें, 8 जून से शुरू होगी रोजाना सुनवाई

Previous article बकरीद पर जगजीवन स्टेडियम सहित ईदगाहों में उमड़े हजारों नमाजी, प्रशासन रहा सतर्क
Next article खगड़िया में पिकअप की टक्कर से भाई-बहन की मौत, पिता गंभीर
Avatar Of Pushpanjali
मेरा नाम पुष्पांजलि है और मैं पिछले दो साल से प्रभात खबर डिजिटल के साथ जुड़ी हुई हूं। मैं लाइफस्टाइल और हेल्थ बीट कवर करती हूं, जहां फिटनेस, डाइट, वेट लॉस, स्किनकेयर, मेंटल वेलनेस और रोजमर्रा की हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखती हूं। मुझे ऐसी स्टोरीज पर काम करना पसंद है जो लोगों की डेली लाइफ से जुड़ी हों और उन्हें कुछ नया सीखने या अपनी लाइफस्टाइल को बेहतर बनाने में मदद करें। नए हेल्थ ट्रेंड्स, फिटनेस टिप्स, ब्यूटी हैक्स और वेलनेस से जुड़ी जरूरी जानकारियों को आसान तरीके से पाठकों तक पहुंचाना मेरी खास रुचि है। मैं हमेशा कोशिश करती हूं कि हेल्थ और लाइफस्टाइल से जुड़ी जानकारी को बिना मुश्किल शब्दों के, आसान और रिलेटेबल अंदाज में पेश करूं। मेरा मकसद सिर्फ खबर बताना नहीं, बल्कि ऐसी जानकारी शेयर करना है जो पाठकों के लिए सच में काम की हो और उनकी रोजमर्रा की जिंदगी को थोड़ा बेहतर बना सके।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel