सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत
बाबू बांध से अपने घर जा रहा था
By Prabhat Khabar News Desk |
September 26, 2024 10:22 PM
मदनपुर. मदनपुर थाना क्षेत्र के बाबू बांध गांव के समीप सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिरने से एक व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना गुरुवार की दोपहर की बतायी जा रही है. मृतक की पहचान मुंशी बिगहा गांव निवासी 50 वर्षीय सुमिंद्र दास के रूप में हुई है. परिजनों ने उक्त व्यक्ति को गड्ढे से निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मदनपुर पहुंचया, जहां ड्यूटी पर रहे चिकित्सकों ने नब्ज टटोलते ही मृत घोषित कर दिया. मौत के बाद पत्नी कौशल्या देवी चीत्कार उठी. पूरा अस्पताल गमगीन हो गया. मृतक बाबू बांध से अपने घर जा रहा था. इसी दौरान असंतुलित होकर सड़क किनारे पानी से भरे गड्ढे में गिर गया, जिससे उसकी मौत हो गयी.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 7, 2026 6:30 AM
July 7, 2026 6:00 AM
July 7, 2026 5:30 AM
July 7, 2026 5:00 AM
July 6, 2026 7:19 PM
July 6, 2026 9:46 PM
July 6, 2026 6:14 PM
July 6, 2026 3:51 PM
July 6, 2026 2:37 PM
July 6, 2026 11:06 AM
