आज का कार्यक्रम व दर्शन : देव सूर्य मंदिर में सुबह 5:30 बजे आरती

Aurangabad News :औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य

By Amit Kumar Singh | July 7, 2026 5:00 AM

Aurangabad News : (मुकेश कुमार की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले के प्रसिद्ध शौर्य तीर्थ देव सूर्य मंदिर में मंगलवार को प्रातःकालीन आरती भक्ति एवं आस्था के माहौल में होगी. आरती का समय सुबह 5:30 बजे निर्धारित है. क्लब रोड स्थित सांईं मंदिर में शाम सात बजे महाआरती होगी. वहीं अंबा स्थित मां सतबहिनी मंदिर में सुबह छह बजे आरती होगी. औरंगाबाद शहर के प्रसिद्ध गणेश मंदिर तथा मां दुर्गा मंदिर में सुबह सात बजे आरती आयोजित की जाएगी.

मुख्य कार्यक्रम

शाम छह बजे शहर के प्रसिद्ध संकट मोचन मानस मंदिर एवं दुर्गा मंदिर में स्थानीय कलाकारों द्वारा भजन संध्या की प्रस्तुति दी जाएगी.

शहर में आज जाम की आशंका

औरंगाबाद शहर के कुछ प्रमुख स्थानों पर मंगलवार को निर्धारित समय के दौरान यातायात प्रभावित रहने की संभावना है. खासकर धरनीधर मोड़ एवं पुरानी सब्जी मंडी क्षेत्र में सुबह करीब नौ बजे यातायात का दबाव बढ़ सकता है. वहीं शाम पांच बजे से छह बजे के बीच ओवरब्रिज के समीप कार्यालयों की छुट्टी और बाजार की भीड़ के कारण जाम लगने की आशंका है. लोगों से अपील की गई है कि यदि अत्यधिक आवश्यक न हो तो इन समयों में उक्त मार्गों से यात्रा करने से बचें.

बिजली कटौती

मेंटेनेंस कार्य के कारण मंगलवार को औरंगाबाद के कुछ शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में कुछ समय के लिए बिजली आपूर्ति बाधित रहेगी.

महत्वपूर्ण संपर्क नंबर

जिलाधिकारी: 9473191261

पुलिस अधीक्षक: 9031826305

फायर ब्रिगेड: 7485805920, 101

सिविल सर्जन: 9470003062