आज का जिले का मौसम : औरंगाबाद में आज उमस भरी गर्मी, 32 डिग्री तक पहुंचेगा पारा
Aurangabad News औरंगाबाद जिले में मंगलवार को उमस भरी गर्मी का असर रहने की संभावना है. दिन में तेज धूप के साथ गर्मी
Aurangabad News : (सुधीर सिन्हा की रिपोर्ट) औरंगाबाद जिले में मंगलवार (7 जुलाई 2026) को उमस भरी गर्मी का असर रहने की संभावना है. दिन में तेज धूप के साथ गर्मी लोगों को परेशान कर सकती है. जिले का अधिकतम तापमान 32 डिग्री सेंटीग्रेट तथा न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेंटीग्रेट रहने का अनुमान है. हवा की रफ्तार लगभग 15 किमी प्रति घंटा रहने की संभावना है. मौसम वैज्ञानिक डॉ. अनूप चौबे ने बताया कि दिन में तेज धूप रहेगी और उमस का स्तर अधिक रहेगा. जिले में आर्द्रता 82 से 89 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है, जिससे लोगों को चिपचिपी गर्मी का एहसास होगा. हालांकि दिन में कहीं-कहीं बारिश की भी संभावना जतायी गयी है.
मुख्य बिंदु
अधिकतम तापमान : 32 डिग्री सेंटीग्रेट.
न्यूनतम तापमान : 27 डिग्री सेंटीग्रेट.
मौसम : तेज धूप के बीच बारिश की संभावना.
हवा की रफ्तार : 15 किमी प्रति घंटा.
आर्द्रता : 82 से 89 प्रतिशत.
