[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद बिहार दिवस पर होंगी शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

बिहार दिवस पर होंगी शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

0
बिहार दिवस पर होंगी शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताएं

17 मार्च को आम्रपाली कला केंद्र दानी बिगहा में होगा ऑडिशन प्रतिनिधि, औरंगाबाद शहर. शिक्षा विभाग के निर्देश व जिलाधिकारी अभिलाषा शर्मा के मार्गदर्शन में बिहार दिवस पर जिले में शृंखलाबद्ध कार्यक्रमों के अंतर्गत विभिन्न शैक्षणिक व सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं का आयोजन होगा. इस संबंध में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी, प्रारंभिक शिक्षा एवं समग्र शिक्षा अमृतेश आर्यन ने बताया कि बिहार दिवस समारोह के अंतर्गत जिले के विद्यालयों में गणित ओलंपियाड, क्विज एवं पेंटिंग समेत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है. इन प्रतियोगिताओं की शुरुआत विद्यालय स्तर से होगी. विद्यालय स्तर पर विभिन्न विधाओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले छात्र-छात्राएं प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेंगे तथा प्रखंड स्तर पर प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिलास्तरीय प्रतियोगिता में अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर प्रदान किया जायेगा. उन्होंने बताया कि बिहार दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसके लिए 17 मार्च को आम्रपाली कला केंद्र, दानी बिगहा में ऑडिशन एवं स्क्रीनिंग का आयोजन किया गया है. इसमें जिले के सभी कोटि के विद्यालय अपने-अपने संस्थान से एक सामूहिक कार्यक्रम तैयार कर ऑडिशन एवं स्क्रीनिंग में भाग लेंगे. सामूहिक कार्यक्रम के अंतर्गत समूह गान एवं समूह नृत्य की प्रस्तुति दी जायेगी, जिसकी विषयवस्तु राष्ट्रीय भावना व देशभक्ति से संबंधित होगी. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि जिलास्तरीय गणित ओलंपियाड प्रतियोगिता का आयोजन 18 मार्च को, जिलास्तरीय क्विज प्रतियोगिता 19 मार्च तथा जिला स्तरीय पेंटिंग प्रतियोगिता का आयोजन 20 मार्च को किया जायेगा. इन सभी प्रतियोगिताओं का आयोजन आम्रपाली कला केंद्र दानी बिगहा में सुबह 10 बजे से किया जायेगा. इसके अतिरिक्त बिहार दिवस पर 22 मार्च को गांधी मैदान स्थित खेल भवन में साइंस क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया जायेगा. उन्होंने बताया कि गणित ओलंपियाड, पेंटिंग एवं क्विज प्रतियोगिता में केवल प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के प्रथम विजेता ही भाग लेंगे, जबकि सांस्कृतिक कार्यक्रम में जिले के सभी कोटि के विद्यालयों से एक-एक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी जायेगी. सरकारी व निजी विद्यालयों के बच्चे लेंगे भाग इन सभी प्रतियोगिताओं में सरकारी एवं निजी विद्यालयों के छात्र-छात्राएं भाग लेंगे. जिला कार्यक्रम पदाधिकारी ने बताया कि बिहार दिवस पर विभिन्न प्रखंडों के छात्र-छात्राओं को स्थानीय स्तर पर शैक्षणिक परिभ्रमण भी कराया जायेगा. इसके अंतर्गत रफीगंज एवं मदनपुर प्रखंड के छात्र-छात्राओं को उमगा मंदिर, कुटुंबा एवं नवीनगर प्रखंड के छात्र-छात्राओं को नेचर सफारी देव, औरंगाबाद प्रखंड के छात्र-छात्राओं को देव सूर्य मंदिर, ओबरा एवं बारुण प्रखंड के छात्र-छात्राओं को सीतयोग इंजीनियरिंग कॉलेज तथा हसपुरा, दाउदनगर एवं गोह प्रखंड के छात्र-छात्राओं को देवकुंड मंदिर का भ्रमण कराया जायेगा. इसके लिए सभी प्रखंड शिक्षा पदाधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये हैं. उन्होंने बताया कि जिले के सभी कोटि के विद्यालयों को स्थानीय जनसहभागिता सुनिश्चित करते हुए छात्र संवाद कार्यक्रम आयोजित करने, सार्वजनिक स्थलों की साफ-सफाई कराने तथा सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी पोस्टर, बैनर, पंपलेट एवं होर्डिंग के माध्यम से आमजन तक पहुंचाने के निर्देश भी दिये गये हैं.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel