औरंगाबाद कोचाढ़ डकैती मामले में पुलिस की कार्रवाई, डकैत और आभूषण खरीदने वाला दुकानदार गिरफ्तार

Aurangabad News: कोचाढ़ गांव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में बारून पुलिस ने अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के साथ ही

By RAJURANJAN KUMAR | July 5, 2026 10:30 AM

Aurangabad News: कोचाढ़ गांव में हुई सनसनीखेज डकैती के मामले में बारून पुलिस ने अपनी कार्रवाई का दायरा बढ़ाते हुए दो और लोगों को गिरफ्तार किया है. इस गिरफ्तारी के साथ ही पुलिस ने न केवल डकैती में सीधे तौर पर शामिल एक और अपराधी को पकड़ा है, बल्कि लूटे गए आभूषण खरीदने वाले एक दुकानदार को भी पकड़ा है. ​पुलिस के हत्थे चढ़ा डकैतों का खरीदार सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, पुलिस ने डकैती में लिप्त एक और अपराधी को दबोचा है.

Aurangabad News: जेवर खरीदार दुकानदार भी गिरफ्तार

कड़ी पूछताछ के बाद उसने पुलिस को अपने उस साथी के बारे में बताया जिसने लूटे गए जेवरों को ठिकाने लगाने में मदद की थी. इसके बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उस दुकानदार को भी गिरफ्तार कर लिया, जिसने डकैतों से लूटे हुए कीमती आभूषण खरीदे थे. ​पूरे गैंग के पर्दाफाश की उम्मीद बता दें कि बीते 17-18 जून की रात कोचाढ़ निवासी स्मृति कुमारी के घर पुलिस बनकर घुसे बदमाशों ने डकैती की वारदात को अंजाम दिया था. मामले में इससे पहले रोहतास जिले के नोखा थाना क्षेत्र के कदवा गांव निवासी रवि रंजन कुमार और अंकित कुमार की गिरफ्तारी हुई थी. गिरफ्तार दोनों नए आरोपियों से पूछताछ जारी है.सूत्रों से मिली जानकारी के आधार पर पुलिस का मानना है कि दुकानदार की गिरफ्तारी से लूटे गए गहनों की बरामदगी में मदद मिलेगी और गैंग के अन्य फरार सदस्यों का भी जल्द पता चल सकेगा.

ALSO READ: औरंगाबाद के इस गांव में आजादी के 79 साल बाद भी नहीं बनी सड़क, इमरजेंसी में एम्बुलेंस भी नहीं पहुंच पाती