[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार औरंगाबाद औरंगाबाद नवीनगर में मिट्टी धंसने से दर्दनाक हादसा, पिता की मौत, पुत्र घायल, गांव में पसरा मातम

औरंगाबाद नवीनगर में मिट्टी धंसने से दर्दनाक हादसा, पिता की मौत, पुत्र घायल, गांव में पसरा मातम

0
औरंगाबाद नवीनगर में मिट्टी धंसने से दर्दनाक हादसा, पिता की मौत, पुत्र घायल, गांव में पसरा मातम
सांकेतिक तस्वीर

Aurangabad News: नवीनगर औरंगाबाद जिले के नवीनगर थाना क्षेत्र के ठेंगो ग्राम पंचायत अंतर्गत प्रहलाद बिगहा गांव के बधार में रविवार को मिट्टी काटने के दौरान हुए दर्दनाक हादसे में एक किसान की मौत हो गई, जबकि उसका पुत्र घायल हो गया. घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसर गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है.मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद बिगहा निवासी मुंद्रिका चंद्रवंशी के 47 वर्षीय पुत्र जय कुमार अपने बेटे गुलशन कुमार के साथ घर की लिपाई के लिए खेत में बने एक बड़े गड्ढे से मिट्टी काट रहे थे.

घर की लिपाई के लिए मिट्टी काटते समय हुआ हादसा

दोनों गड्ढे के अंदर जाकर निचली परत की मिट्टी निकाल रहे थे. इसी दौरान अचानक ऊपर की मिट्टी भरभराकर दोनों के ऊपर धंस गई. हादसे में जय कुमार पूरी तरह मिट्टी के नीचे दब गए, जबकि गुलशन कुमार किसी तरह बाहर निकलने में सफल रहा, हालांकि वह घायल हो गया. आसपास मौजूद लोगों ने घटना देख शोर मचाया, जिसके बाद बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर पहुंचे. ग्रामीणों ने मिट्टी हटाकर दोनों को बाहर निकाला और तत्काल नवीनगर रेफरल अस्पताल पहुंचाया.

परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़

वहां ड्यूटी पर मौजूद डॉ चंदन कुमार ने जांच के बाद जय कुमार को मृत घोषित कर दिया. वहीं घायल गुलशन कुमार का प्राथमिक उपचार किया गया. उसकी हालत फिलहाल खतरे से बाहर बताई जा रही है. मृतक जय कुमार अपने परिवार के एकमात्र कमाऊ सदस्य थे. उनके परिवार में चार बेटियां और एक पुत्र है. उनकी असामयिक मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है.इधर घटना की सूचना मिलते ही गांव में शोक की लहर दौड़ गई और बड़ी संख्या में लोग पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंचे.

बिना पोस्टमार्टम के परिजन ले गए शव

वैसे पता चला कि परिजन शव का पोस्टमार्टम कराने से इनकार करते हुए बिना पोस्टमार्टम कराए ही शव को घर ले गए. ग्रामीणों का कहना है कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिना सुरक्षा के गहरे गड्ढों से मिट्टी काटने के दौरान इस तरह की दुर्घटनाएं अक्सर होती रहती हैं. पूर्व में इस तरह की घटनाएं चुकी है. अधिकांश घटनाओं में लपरवाही मौत के पीछे कारण बनती रही है.

ALSO READ: औरंगाबाद में वेंटीलेटर से घर में घुसे चोर, साढ़े तीन लाख की संपत्ति और जन्मदिन का सामान लेकर फरार

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel