[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल मोदी सरकार के कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर, तीसरी बार मिला नेतृत्व : जनक राम

मोदी सरकार के कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर, तीसरी बार मिला नेतृत्व : जनक राम

0
मोदी सरकार के कार्यों पर जनता ने लगाई मुहर, तीसरी बार मिला नेतृत्व : जनक राम
12 साल बेमिसाल कार्यक्रम में मौजूद पूर्व मंत्री व अन्य.

अरवल से निशिकांत की रिपोर्ट Arwal News: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा की ओर से 12 साल बेमिसाल कार्यक्रम के तहत जिला अतिथि गृह में मीडिया संवाद का आयोजन किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में बिहार विधान परिषद सदस्य एवं पूर्व मंत्री जनक राम उपस्थित रहे. वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मेन्द्र तिवारी सहित पार्टी के कई पदाधिकारी भी मौजूद थे.

कार्यक्रम का संचालन जिला मंत्री सह मीडिया प्रभारी अमृत राज उपाध्याय ने किया. इस दौरान जनक राम ने पत्रकारों को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार के पिछले 12 वर्षों की उपलब्धियों पर विस्तार से प्रकाश डाला.

देश विकास व बदलाव की नई यात्रा तय की

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और बदलाव की नई यात्रा तय की है. यह केवल एक सरकार के कार्यकाल की कहानी नहीं, बल्कि देश की तस्वीर और तकदीर बदलने वाली ऐतिहासिक यात्रा है. उन्होंने इस परिवर्तन का श्रेय प्रधानमंत्री मोदी की नीतियों, निर्णय क्षमता और जनता के विश्वास को दिया.

जनक राम ने जनधन योजना, आयुष्मान भारत, उज्ज्वला योजना, स्वच्छ भारत मिशन, मेक इन इंडिया और स्टार्टअप इंडिया जैसी योजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि इन पहलों से समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुंचा है. उन्होंने कहा कि वर्ष 2024 में लगातार तीसरी बार नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री चुनकर जनता ने यह स्पष्ट कर दिया है कि अब देश केवल घोषणाओं पर नहीं, बल्कि कार्यों के आधार पर निर्णय लेता है.

जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में लोगों को बताया

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों, किसानों, युवाओं और महिलाओं के जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए अनेक योजनाएं संचालित की हैं. इन योजनाओं का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक सुविधाएं पहुंचाना है. उन्होंने दावा किया कि भारत आज विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है तथा रक्षा, डिजिटल तकनीक और अंतरिक्ष क्षेत्र में देश की बढ़ती आत्मनिर्भरता सरकार की प्रमुख उपलब्धियों में शामिल है.

विकसित भारत के लिए नीतिगत फैसले लिए जा रहे

जनक राम ने कहा कि सरकार की प्राथमिकताओं में किसान और ग्रामीण भारत सबसे ऊपर हैं. पिछले 12 वर्षों में कृषि, ग्रामीण विकास और किसानों की आय बढ़ाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए गए हैं. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार का लक्ष्य विकसित भारत का निर्माण करना है और इसके लिए लगातार नीतिगत फैसले लिए जा रहे हैं.

इस अवसर पर जिला प्रवक्ता शंकर सहनी, जिला मंत्री अमृत राज उपाध्याय, राहुल वत्स, धनंजय रविदास, संजय गुप्ता, रविरंजन कुमार सहित कई पदाधिकारी उपस्थित रहे.

Also Read: अरवल में सिपाही भर्ती परीक्षा की तैयारी पूरी, चार केंद्रों पर होगी परीक्षा, डीएम ने की तैयारी की समीक्षा

Previous article इन NIT के छात्र भी कर सकेंगे IIT दिल्ली में पढ़ाई और रिसर्च, देखें लिस्ट
Next article कैमूर में प्रसूता की मौत केस में पुलिस का एक्शन, लंबे समय से फरार आरोपी गिरफ्तार
Avatar Of Rajeev Kumar
राजीव कुमार कंटेंट राइटर राजीव कुमार प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर कार्यरत हैं. खबरों के संपादन के क्षेत्र में उनके पास तीन साल का अनुभव है. प्रभात खबर डिजिटल के पटना कार्यालय से जुड़ने से पहले वे भागलपुर में हिंदुस्तान और दैनिक भास्कर अखबार की संपादकीय टीम में काम कर चुके हैं. बिहार की राजनीतिक, सामाजिक जीवन से जुड़ी घटनाओं की अच्छी समझ रखते हैं. विशेषज्ञता राजीव कुमार खास तौर पर राजनीति की खबर,ब्रेकिंग न्यूज, रियल टाइम खबरें और मौसम की खबर समेत रिसर्च आधारित खबरें करते हैं. इसके अलावा वह हर तरह के इवेंट का पल-पल का लाइव कवरेज भी करते हैं. सोशल मीडिया एक्स हैंडल पर नजर बनाएं रखते है. खासकर राजनीति से जुड़ी खबरों पर विशेष फोकस रखते है. बिहार की राजनीति पर हमेशा नजर रहती है. पत्रकारिता अनुभव राजीव कुमार ने पत्रकारिता में मास्टर डिग्री हासिल करने के बाद हिंदुस्तान जैसे प्रतिष्ठित संस्थान में पत्रकारिता का शुरुआती ज्ञान लिया, यहां हेडलाइन, ब्रेकिंग न्यूज, लाइव कवरेज,खबर की थीम,खबरों में तथ्य आदि के बारे में बारीकी से समझा. करीब एक साल तक हिंदुस्तान अखबार में काम करने बाद दैनिक भास्कर में काम करने का मौका मिला.दैनिक भास्कर में जिले से जुड़ी खबर, लोकल खबर समेत कई खबरों की जानकारी मिली.करीब दो साल तक दैनिक भास्कर में काम करने के बाद प्रभात खबर डिजिटल में पारी की शुरुआत की. शिक्षा/पुरस्कार मूल रूप से बिहार के पूर्वी चंपारण के बाबा सोमेश्वरनाथ नगरी रहने वाले राजीव कुमार ने महात्मा गांधी केंद्रीय विश्वविद्यालय मोतिहारी से मास कम्युनिकेशन में पारास्नातक की डिग्री हासिल किया. दैनिक भास्कर में काम करने के दौरान बेतहर हेडिंग और एनओडी पैकेज पर दो-दो पुरस्कार प्राप्त है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel