[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Education Admissions इन NIT के छात्र भी कर सकेंगे IIT दिल्ली में पढ़ाई और रिसर्च, देखें लिस्ट

इन NIT के छात्र भी कर सकेंगे IIT दिल्ली में पढ़ाई और रिसर्च, देखें लिस्ट

0
इन NIT के छात्र भी कर सकेंगे IIT दिल्ली में पढ़ाई और रिसर्च, देखें लिस्ट
कॉलेज की सांकेतिक फोटो (Official Website)

IIT Delhi launches ALIGN Initiative: देशभर के IIT और NIT संस्थानों में नए सेशन के लिए एडमिशन की प्रक्रिया शुरू हो चुकी है. इसी बीच इंजीनियरिंग और रिसर्च के छात्रों के लिए एक अच्छी खबर सामने आई है. अब नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (NIT) में एडमिशन लेने वाले छात्रों को भी देश के सबसे प्रतिष्ठित संस्थानों में से एक IIT दिल्ली में पढ़ने और रिसर्च करने का मौका मिलेगा. IIT दिल्ली ने देश के 18 प्रमुख NIT के साथ एक खास समझौता (MoU) साइन किया है. इस नई पहल से छात्रों के लिए विश्वस्तरीय शिक्षा के दरवाजे खुल गए हैं.

क्या है IIT दिल्ली की ‘ALIGN’ पहल?

IIT दिल्ली ने देश के टेक्निकल एजुकेशन इकोसिस्टम को मजबूत करने के लिए ‘एकेडमिक लिंकेजेस फॉर इनोवेशन एंड नेशनल ग्रोथ’ यानी ALIGN पहल की शुरुआत की है. इस योजना का मुख्य उद्देश्य राष्ट्रीय शिक्षा नीति (NEP) 2020 के विजन को जमीन पर उतारना है. इस नेटवर्क के जरिए 18 NIT के स्टूडेंट और टीचर आपस में मिलकर रिसर्च प्रोजेक्ट्स, एडवांस लैब्स और एकेडमिक प्रोग्राम्स का फायदा उठा सकेंगे. यह कदम संस्थान-केंद्रित विकास से आगे बढ़कर एक मजबूत राष्ट्रीय सहयोगी मॉडल की शुरुआत है.

फाइनल ईयर के छात्रों को मिलेगा ‘स्पेशल एक्सचेंज स्टूडेंट’ का मौका

इस पहल (IIT Delhi launches ALIGN Initiative) की सबसे खास बात यह है कि जो छात्र इन 18 एनआईटी में पढ़ाई कर रहे हैं, उन्हें उनके कोर्स के फाइनल ईयर में IIT दिल्ली में ‘स्पेशल एक्सचेंज स्टूडेंट’ के रूप में पढ़ने का मौका मिलेगा. छात्र अपने आखिरी साल की पढ़ाई, प्रोजेक्ट्स और अन्य शैक्षणिक गतिविधियां सीधे आईआईटी दिल्ली के कैंपस में रहकर पूरी कर सकेंगे. इसके अलावा पोस्टग्रेजुएट (PG) छात्रों को भी यहां आकर रिसर्च बेस्ड एजुकेशन और एडवांस एकेडमिक एक्सपीरियंस लेने का शानदार अवसर मिलेगा.

IIT Delhi launches ALIGN Initiative: इन 18 NITs के छात्रों को मिलेगा बंपर फायदा

IIT दिल्ली और NIT का यह बड़ा सहयोग नेटवर्क 4 जून 2026 को लॉन्च किया गया था. फिलहाल इस पहल के दायरे में देश के 18 प्रमुख एनआईटी को शामिल किया गया है. इन संस्थानों की लिस्ट नीचे दी गई है.

क्षेत्र (Region)शामिल एनआईटी संस्थान (NITs List)
पूर्वी और पूर्वोत्तर क्षेत्रNIT सिक्किम, NIT मेघालय, NIT सिलचर, NIT जमशेदपुर, NIT राउरकेला, NIT रायपुर
पश्चिमी और मध्य क्षेत्रVNIT नागपुर, SVNIT सूरत, MNIT जयपुर, MANIT भोपाल
उत्तरी क्षेत्रMNNIT इलाहाबाद, NIT कुरुक्षेत्र, NIT श्रीनगर, NIT जालंधर
दक्षिणी क्षेत्रNIT तिरुचिरापल्ली (त्रिची), NIT कालीकट, NIT सुरथकल (NIT कर्नाटक), NIT वारंगल

IIT Delhi launches ALIGN Initiative: छात्रों और फैकल्टी को क्या-क्या मिलेंगे फायदे?

  • ज्वाइंट रिसर्च और प्रोजेक्ट्स: दोनों संस्थानों के छात्र और फैकल्टी मिलकर ज्वाइंट रिसर्च प्रोजेक्ट्स पर काम कर सकेंगे.
  • लैब और इंफ्रास्ट्रक्चर का इस्तेमाल: एनआईटी के छात्रों को आईआईटी दिल्ली की एडवांस लैब्स और वर्ल्ड-क्लास रिसर्च इंफ्रास्ट्रक्चर का एक्सेस मिलेगा.
  • संयुक्त मार्गदर्शन (Co-Guidance): छात्रों को अपनी थीसिस और बड़े प्रोजेक्ट्स के लिए आईआईटी और एनआईटी दोनों के प्रोफेसर्स का संयुक्त मार्गदर्शन मिलेगा.
  • हायर स्टडीज के मौके: मेधावी और प्रतिभावान एनआईटी छात्रों के लिए आईआईटी दिल्ली में आगे की हाइयर स्टडीज के रास्ते आसान हो जाएंगे.

यह भी पढ़ें: IIM लखनऊ ने शुरू किए ये 2 नए कोर्स, JEE एडवांस्ड पास के लिए सुनहरा मौका

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel