[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अरवल अरवल में राशन कार्ड, मनरेगा और आवास योजना समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले का धरना-प्रदर्शन

अरवल में राशन कार्ड, मनरेगा और आवास योजना समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले का धरना-प्रदर्शन

0
अरवल में राशन कार्ड, मनरेगा और आवास योजना समेत विभिन्न मांगों को लेकर भाकपा-माले का धरना-प्रदर्शन
भाकपा-माले का प्रदर्शन

अरवल से निशिकांत की रिपोर्ट
Arwal CPI ML Protest : भाकपा माले ने जिला सचिव जितेंद्र यादव और नगर सचिव नंदकिशोर कुमार के नेतृत्व में बुधवार को सदर प्रखंड कार्यालय के समक्ष विभिन्न मांगों को लेकर धरना दिया. धरना की अध्यक्षता भाकपा माले जिला कमेटी सदस्य सुएब आलम ने की.

इन मांगों को लेकर हुआ प्रदर्शन

धरना के दौरान राशन कार्ड में नाम कटौती पर रोक लगाने, जाति, आय और आवास प्रमाण-पत्र बनाने में जमीन की रसीद की अनिवार्यता समाप्त करने, वास एवं आवास का पर्चा देने, मनरेगा मजदूरों को काम की गारंटी सुनिश्चित करने, आवास योजना के चयनित लाभुकों को राशि भुगतान करने तथा जन्म और मृत्यु प्रमाण-पत्र जारी करने में हो रही देरी दूर करने की मांग उठाई गई.

सरकार पर लगाए गंभीर आरोप

धरना को संबोधित करते हुए जिला सचिव जितेंद्र यादव ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार गरीबों की समस्याओं का समाधान करने के बजाय उन पर नए-नए नियम थोप रही है. उन्होंने आरोप लगाया कि महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार लगातार बढ़ रहे हैं, जबकि गरीबों को मिलने वाली जनकल्याणकारी योजनाओं से वंचित करने की साजिश की जा रही है. उन्होंने कहा कि पेट्रोल, डीजल और खाद्यान्न की बढ़ती कीमतों पर नियंत्रण नहीं किया जा रहा है, जबकि उद्योगपतियों के कर्ज माफ किए जा रहे हैं. वहीं गरीबों को राहत देने के बजाय उन पर कार्रवाई की जा रही है.

बटाईदार किसानों और पंचायत योजनाओं का उठाया मुद्दा

जितेंद्र यादव ने कहा कि रासायनिक उर्वरकों की कीमतों में लगातार वृद्धि हो रही है और बटाईदार किसानों को सरकारी योजनाओं का लाभ नहीं मिल रहा है. उन्होंने सरकार से सर्वे कराकर बटाईदार किसानों को पहचान पत्र जारी करने की मांग की. उन्होंने सात निश्चय योजना के तहत पंचायतों में बनाए गए लोहिया स्वच्छता मिशन के डंपिंग यार्डों के समुचित उपयोग नहीं होने तथा नल-जल योजना में अनियमितताओं का भी आरोप लगाया. उनका कहना था कि कई गांवों में अब भी हर घर तक पेयजल नहीं पहुंच पाया है.

कई कार्यकर्ता रहे मौजूद

धरना में जिला कमेटी सदस्य रामकुमार वर्मा, गणेश यादव, रमाकांत कुमार समेत पार्टी के कई नेता और कार्यकर्ता शामिल हुए.

इसे भी पढ़ें : पटना में नई शिक्षा नीति के विरोध में AISA का प्रदर्शन, जेपी गोलंबर पर पुलिस से झड़प; यातायात भी रहा प्रभावित

Previous article दिल्ली जाने वाले यात्रियों को बड़ा झटका, दरभंगा से अकासा और स्पाइसजेट की उड़ान रद्द
Next article आधे घंटे की मूसलाधार बारिश में पानी-पानी हुआ औरंगाबाद शहर, ड्रेनेज सिस्टम की खुली पोल
Avatar Of Nikhil Anurag
मूलतः निखिल अनुराग. पेशे से पत्रकार. बुद्ध की धरती पर जन्म. बिहार का सबसे नवीनतम जिला (अरवल) से ताल्लुक. पढ़ाई की शुरूआत गांव से ही. फिर पलायन कर गंगा के तट पटना पहुंचा. ज्ञान की धरती से कुछ तालीम हासिल कर राष्ट्रीय राजधानी की ओर कूच. पत्रकारिता में पोस्ट ग्रेजुएट ( माखनलाल पत्रकारिता विश्वविद्यालय). नोएडा की धरती पर विद्वतजन से कुछ न कुछ सीखा. करंट अफ़ेयर्स, राजनीति, खेल, अंतरराष्ट्रीय संबंध, गाँव, खेत-किसान पसंदीदा टॉपिक. स्कूल, कॉलेज युनिवर्सिटी में यूथ से गपशप करना एनर्जी का अतिरिक्त स्रोत. साल 2020 में नोएडा से शुरू हुई इस लेखन यात्रा कलम, डेस्कटॉप, लैपटॉप के की-बोर्ड से होते हुए स्मार्ट फोन तक पहुंच गयी. ज्यों-ज्यों उम्र बढ़ रही है, सीखने, पढ़ने, लिखने की भूख भी बढ़ रही है. नोएडा में टीवी न्यूज में काम करने के बाद हिंदुस्तान ग्रूप होते हुए बिहार, झारखंड की सबसे पसंदीदा अखबार प्रभात खबर में कार्यरत. हां एक बात और... पढ़ने-लिखने की जिज्ञासा कभी खत्म नहीं होगी. साहित्य में बेहद दिलचस्पी.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel