[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा आरा के वीर कुंवर सिंह मैदान में गूंजा योग का संदेश, बड़ी संख्या में जुटे लोग

आरा के वीर कुंवर सिंह मैदान में गूंजा योग का संदेश, बड़ी संख्या में जुटे लोग

0
आरा के वीर कुंवर सिंह मैदान में गूंजा योग का संदेश, बड़ी संख्या में जुटे लोग
योग करते महिला पुरुष बच्चे व युवा

International Yoga Day 2026 (आराम से नरेन्द्र प्रसाद सिंह की रिपोर्ट):
आरा में प्राणायाम एवं आसनों के बीच लोगों ने अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस को रोचक बना दिया सभी ने स्वस्थ शरीर के लिए योगाभ्यास किया योग भगाए रोग के सिद्धांत को अपना कर सुबह में ही आसनों एवं व्यायाम का अभ्यास किया इसके लिए जिले में कई जगह कार्यक्रम का आयोजन किया गया जिला मुख्यालय आरा में वीर कुंवर सिंह मैदान में कई संस्थाओं ने कार्यक्रम का आयोजन किया वहीं बैंक विद्यालय महाविद्यालय आदि में भी योग दिवस मनाया गया.

पतंजलि योग समिति का कार्यक्रम

नगर के वीर कुंवर सिंह मैदान में पतंजलि योग समिति ने कार्यक्रम का आयोजन किया इसमें योग प्रशिक्षक एवं पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया ने लोगों को योग का अभ्यास कराया. इसमें बच्चे नौजवान बुजुर्ग महिलाएं एवं बच्चियां सभी शामिल थे. सुरेंद्र प्रसाद चौरसिया ने बताया कि विगत 15 दिनों से अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के लिए अभ्यास का कार्यक्रम किया जा रहा था उन्होंने कहा कि योग स्वस्थ शरीर के लिए आवश्यक है इससे मन को शांति मिलती है सभी तरह से शरीर स्वस्थ रहता है मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है. समारोह को ऐतिहासिक बनाने के लिए वीर कुंवर सिंह मैदान में विशेष योग प्रशिक्षण प्रारंभ जिला प्रभारी सुरेन्द्र प्रसाद चौरसिया द्वारा वैदिक मंत्रोच्चारण के साथ किया गया.

शिविर में उमड़ी भीड़

शिविर में राम कुमार सिंह, चंद्रिका प्रसाद, उपेन्द्र कुमार, एके शर्मा, के साथ बहुत से लोग भाग लिया. इस अवसर पर आसन, प्राणायाम और ध्यान का अभ्यास कराया गया. जन-जन को योग सिखायें, सबको निरोग बनायेंगे. उन्होने लोगों से अपील किया कि अधिक संख्या में भाग लेकर योग प्रशिक्षण प्राप्त करें एवं 21 जून को योग दिवस समारोह को ऐतिहासिक बनाने में सहायक बने. इसके साथ स्वामी विवेकानंद योग संस्थान ने भी कार्यक्रम का आयोजन किया एवं लोगों ने योगाभ्यास किया. वही महिला संगठन द्वारा भी अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर वीर कुंवर सिंह मैदान में कार्यक्रम का आयोजन किया गया महिलाओं ने कई तरह के योग प्राणायाम एवं आसान के द्वारा कार्यक्रम को रोचक बनाया.

Also Read: भरत तिवारी एनकाउंटर मामले में पवन सिंह की एंट्री, सरकार से की बड़ी मांग, कहा- जल्द परिवार से मिलूंगा

Previous article नक्सल प्रभावित गांव के सचिन कुमार बने SDM, रेलवे टेक्नीशियन से प्रशासनिक अधिकारी बनने की प्रेरक कहानी
Next article जीएमसीएच में चमत्कार, 6 साल के बच्चे की आंत में फंसा स्प्रिंग बिना चीरा लगाए निकाला
Avatar Of Vikash Jha
विकाश झा एक अनुभवी डिजिटल पत्रकार और कंटेंट प्रोफेशनल हैं, जिन्हें मीडिया, डिजिटल कंटेंट और सोशल मीडिया कम्युनिकेशन के क्षेत्र में छह वर्षों से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हैं। उन्होंने पटना यूनिवर्सिटी से मास कम्यूनिकेशन में स्नातक और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय (MCU), भोपाल से पत्रकारिता में स्नातकोत्तर की शिक्षा प्राप्त की है। पत्रकारिता की शुरुआत वर्ष 2020 में भोपाल से हुई, जिसके बाद उन्होंने ETV Bharat, Bharat Express और News24 जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में विभिन्न जिम्मेदार भूमिकाओं का निर्वहन किया। News24 से आगे बढ़ते हुए उन्होंने Adglobal360 India Pvt. Ltd. के माध्यम से बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) में कंटेंट राइटर के रूप में कार्य किया। स्पोर्ट्स, हाइपरलोकल और पॉलिटिकल पत्रकारिता उनकी विशेष रुचि और विशेषज्ञता के क्षेत्र हैं। क्रिकेट के प्रति उनका गहरा लगाव है और वे क्रिकेट को सिर्फ एक खेल नहीं, बल्कि अपनी लेखनी का महत्वपूर्ण विषय मानते हैं। उन्हें यात्रा करना, नए लोगों और स्थानों को जानना तथा समाज और राजनीति से जुड़े विषयों पर लिखना पसंद है। मूल रूप से बिहार के समस्तीपुर जिले के रहने वाले विकाश डिजिटल मीडिया की तेज रफ्तार दुनिया में तथ्यों पर आधारित, प्रभावशाली और पाठक-केंद्रित कंटेंट तैयार करने के लिए जाने जाते हैं।
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel