[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा MLC By-Election: पिता की हारी हुई सीट पर सोनू राय ने कैसे किया कब्जा, जानिए पूरी कहानी

MLC By-Election: पिता की हारी हुई सीट पर सोनू राय ने कैसे किया कब्जा, जानिए पूरी कहानी

0
MLC By-Election: पिता की हारी हुई सीट पर सोनू राय ने कैसे किया कब्जा, जानिए पूरी कहानी
फ़ाइल फ़ोटो

Bihar News: भोजपुर- बक्सर स्थानीय निकाय बिहार विधान परिषद के पहले चुनाव में राजद नेता लाल दास राय ने कब्जा जमाया था. इस बार उपचुनाव में उनके पुत्र सोनू कुमार राय ने जीत हासिल कर इस सीट पर फिर से कब्जा कर लिया. पिछले दो चुनाव से विजई हो रहे राधा चरण साह के गढ़ को उन्होंने ढ़ाह दिया. हालांकि राधाचरण साह के के पुत्र कन्हैया प्रसाद ने एनडीए प्रत्याशी के रूप में अपने पिता के बादशाहत को कायम रखने के लिए भरपूर प्रयास किया लेकिन सफल नहीं हो पाए. सोनू कुमार राय ने उनके विजय रथ को रोक लिया और जीत हासिल कर ली.

पहली बार जीते थे लाल दास राय

इस स्थानीय निकाय चुनाव में सोनू कुमार राय के पिता लाल दास राय ने पहली बार जीत हासिल की थी . इसके बाद हुलास कुमार पांडेय ने उन्हें पटखनी देकर विधान परिषद का चुनाव जीतकर परचम फहरा दिया. वहीं अगले चुनाव में राधाचरण साह ने हुलास पांडेय को धूल चटा दी. राजद का विजय पताका फहरा दिया. हालांकि दूसरी बार भी राधाचरण साह ने अपनी सीट बरकरार रखते हुए जीत हासिल की. इसके बाद संदेश विधानसभा से विधायक बनने के बाद उन्होंने विधान परिषद की सीट से इस्तीफा दिया. उपचुनाव में राधाचरण साह ने अपने बेटे कन्हैया प्रसाद को जीताने के लिए अपनी पूरी ताकत झोंक दी. लेकिन वह जीता नहीं पाए. लाल दास राय के पुत्र सोनू कुमार राय ने जीत हासिल कर ली. दो पिता के द्वारा अपने बेटे के लिए जी जान लगा दिया गया था.

एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को 354 मतों से हराया

गुरुवार को मतों की गिनती पूरी होने के बाद सोनू कुमार राय को 2507 वोट मिले, जबकि एनडीए प्रत्याशी कन्हैया प्रसाद को 2153 मत मिले. इस तरह राजद उम्मीदवार ने 354 वोटों के अंतर से जीत हासिल कर आरा-बक्सर एमएलसी सीट पर कब्जा जमा लिया.

Also Read:भीषण जाम से थमा सफर: महात्मा गांधी सेतु पर ट्रैफिक का कहर, पैदल चलने को मजबूर हुए लोग

Previous article स्पीकर खराब नहीं है फिर भी आवाज क्यों कमजोर? ये छोटी सी गलती होती है वजह, जानें कैसे करें ठीक
Next article केले खरीदते ही क्यों होने लगते हैं खराब? जान लें उन्हें स्टोर करने का सही तरीका
Avatar Of Ragini Sharma
मैं रागिनी शर्मा वर्तमान में पटना स्थित प्रभात खबर डिजिटल की टीम के साथ कंटेंट राइटर के रूप में कार्यरत हूं. यहां मैं बिहार के विभिन्न जिलों से जुड़ी अहम खबरों, राजनीतिक-सामाजिक मुद्दों और ट्रेंडिंग विषयों पर काम कर रही हूं. मेरा उद्देश्य हर खबर को सरल, सटीक और प्रभावी तरीके से प्रस्तुत करना है, ताकि पाठक न सिर्फ जानकारी प्राप्त करें बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें और डिजिटल पत्रकारिता को और अधिक सार्थक बनाया जा सके. पत्रकारिता की पढ़ाई के दौरान ही मैंने प्रिंट और डिजिटल मीडिया की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. अपने कॉलेज के समय में हिंदुस्तान के साथ इंटर्नशिप के दौरान मुझे पहली बार वेब पोर्टल पर खबर लिखने और डिजिटल न्यूज राइटिंग का व्यावहारिक अनुभव मिला. इसी दौरान मैंने न्यूज़ लेखन, हेडलाइन स्ट्रक्चर और डिजिटल स्टोरी प्रेजेंटेशन की बुनियादी समझ विकसित की. इसके बाद वर्ष 2025 में पत्रकारिता में ग्रेजुएशन पूरा करने के साथ ही मैंने अपने प्रोफेशनल करियर की शुरुआत की. डिजिटल मीडिया में मेरी पहली भूमिका फर्स्ट बिहार झारखंड के साथ रही, जहाँ मैंने एंकरिंग और ग्राउंड रिपोर्टिंग के माध्यम से बिहार के जमीनी मुद्दों को कवर किया. इस दौरान मैंने राज्य की राजनीति, सामाजिक सरोकारों और आम जनता से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर सक्रिय रूप से रिपोर्टिंग की.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel