[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Life and Style केले खरीदते ही क्यों होने लगते हैं खराब? जान लें उन्हें स्टोर करने का सही तरीका

केले खरीदते ही क्यों होने लगते हैं खराब? जान लें उन्हें स्टोर करने का सही तरीका

0
केले खरीदते ही क्यों होने लगते हैं खराब? जान लें उन्हें स्टोर करने का सही तरीका
केले को लंबे समय तक फ्रेश कैसे रखें Ai image

Household Tips: केला एक ऐसा फल है जिसे लगभग हर कोई खाना पसंद करता है. जब हमें इंस्टेंट एनर्जी की जरूरत होती है, तो अक्सर हम केला खाना पसंद करते हैं. यह नैचुरली मीठा होता है, इसलिए कई बार मीठा खाने की इच्छा होने पर भी लोग इसका सेवन कर लेते हैं. अक्सर ऐसा होता है कि बाजार से केले खरीदकर घर लाने के बाद वे बहुत जल्दी सड़ने या काले पड़ने लगते हैं. कई बार तो केवल 1 से 2 दिन के अंदर ही केले खाने लायक नहीं बचते. अगर आप भी बार-बार इस समस्या का सामना करते हैं, तो आज का यह आर्टिकल आपके लिए काफी काम का साबित हो सकता है. आज हम आपको कुछ आसान घरेलू ट्रिक्स बताने जा रहे हैं, जिन्हें अपनाकर आप केलों को लंबे समय तक फ्रेश और खराब होने से बचाकर रख सकते हैं. तो चलिए इन आसान ट्रिक्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

केले को प्लास्टिक बैग में रखने की न करें गलती

अक्सर हम यह गलती करते हैं कि केले खरीदने के बाद उन्हें उसी प्लास्टिक के बैग में रख देते हैं. आपको ऐसा भूलकर भी नहीं करना चाहिए. अगर आप ऐसा करते हैं तो बैग के अंदर गर्मी और मॉइस्चर बढ़ जाती है और इस वजह से केले काफी जल्दी सड़ने और पकने लग जाते हैं. केले को घर लाकर आपको उसे बैग से बाहर निकालकर खुले हुए जगह पर रख देना चाहिए. जब आप ऐसा करते हैं तो उसे हवा लगती रहती है और वे लंबे समय तक फ्रेश बने रहते हैं.

ये भी पढ़ें: कम बजट में घर को बनाना है स्टाइलिश और लग्जरी? आज ही बदल दें ये 5 चीजें

केले के डंठल को ढककर रखें

अगर आपकी नहीं पता है तो बता दें केले सबसे ज्यादा अपने डंठल वाले हिस्से से ही पकना शुरू होते हैं. अगर आप केले को लंबे समय तक फ्रेश और टेस्टी रखना चाहते हैं तो केले के ऊपरी हिस्से यानी कि डंठल को हमेशा ही एल्युमिनियम फॉयल या प्लास्टिक रैप से ढक कर रहें. जब आप ऐसा करते हैं तो उससे निकलने वाली गैस कम बाहर निकलती है और केले लंबे समय तक फ्रेश और खाने लायक भी बने हुए रहते हैं. इसे एक बेहद ही आसान लेकिन असरदार तरीका माना जाता है केलों को फ्रेश रखने का.

जान लें फ्रिज में रखने का सही तरीका

कुछ लोगों का यह मानना होता है कि केले के फ्रिज में अगर रख दिया जाए तो वे जल्दी खराब हो जाएंगे, लेकिन अगर आप सही तरीका अपनाकर उन्हें फ्रिज में रखें तो ये कभी भी खराब नहीं होंगे. अगर केले ज्यादा ही पक चुके हैं तो आप उन्हें बिना किसी टेंशन के फ्रिज में रख सकते हैं. हालांकि कई बार केले का छिलका काला पड़ सकता है लेकिन अंदर से यह काफी लंबे समय तक खाने लायक बना हुआ रहता है. आपको इस बात का खास ख्याल रखना है कि कच्चे केले को आप कभी भी फ्रिज के अंदर न रखें. अगर आप ऐसा करते हैं तो उनका पकना बंद हो जाता है.

दूसरे फलों से दूर रखें केले

अगर आप केले को लंबे समय तक फ्रेश और खाने लायक बनाकर रखना चाहते हैं तो आपको कभी भी उन्हें दूसरे फलों के साथ नहीं रखना चाहिए. ऐपल, आम और पपीते जैसे फल एक ऐसा गैस रिलीज करते हैं जो केलों को तेजी से पकाने लग जाते हैं. इसलिए यह काफी जरूरी हो जाता है कि आप इन्हें दूसरे फलों के साथ रखने से बचें. इसके अलावा केलों को एक अलग टोकरी या फिर खुले स्टैंड में रखना बेस्ट होता है. जब आप ऐसा करते हैं तो वे काफी धीरे-धीरे पकते हैं और जल्दी खराब भी होते हैं.

ये भी पढ़ें: घर की इन जगहों पर दिख रहे हैं मकड़ी के जाले? छिन सकती है घर की सुख-शांति और रुक सकती है तरक्की

Previous article MLC By-Election: पिता की हारी हुई सीट पर सोनू राय ने कैसे किया कब्जा, जानिए पूरी कहानी
Next article Sheikhapura News: मुकदमा उठाओ वरना जिंदा मार देंगे’, पिस्टल के बट और डंडों से हमला, दो भाई जख्मी
Avatar Of Saurabh Poddar
सौरभ पोद्दार एक लाइफस्टाइल जर्नलिस्ट हैं और पिछले 4 सालों से डिजिटल मीडिया में एक्टिव हैं. उन्होंने रांची के सेंट जेवियर्स कॉलेज से जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में मास्टर्स किया है. फिलहाल, सौरभ 'प्रभात खबर' के डिजिटल प्लेटफॉर्म पर बतौर कंटेंट राइटर काम कर रहे हैं. सौरभ को उन विषयों पर लिखना सबसे ज्यादा पसंद है, जो हमारी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़े हैं. उनके आर्टिकल्स में आपको हेल्थ, फिटनेस, स्किन-हेयर केयर, पेरेंटिंग, हेल्दी रेसिपीज, घरेलू नुस्खे, रिलेशनशिप और वास्तु शास्त्र जैसी उपयोगी जानकारियां मिलेंगी. फिटनेस और अच्छी सेहत सौरभ की निजी जिंदगी का भी अहम हिस्सा हैं. वे जिन विषयों पर लिखते हैं, उन्हें अपनी रूटीन में फॉलो भी करते हैं. उनका मानना है कि जब आप किसी चीज को खुद एक्सपीरियंस करते हैं, तभी दूसरों तक सही और प्रैक्टिकल जानकारी पहुंचा सकते हैं. उनकी हमेशा यही कोशिश रहती है कि वे ट्रेंडिंग टॉपिक्स पर बिल्कुल आसान और आम बोलचाल की भाषा में लिखें, ताकि हर पाठक उसे आसानी से समझ सके. यही वजह है कि उनके लिखे आर्टिकल्स काफी एंगेजिंग और एसईओ फ्रेंडली होते हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel