[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार आरा भरत तिवारी के भाई ने SP राज पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दी सफाई, जानिए पूरा मामला

भरत तिवारी के भाई ने SP राज पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दी सफाई, जानिए पूरा मामला

0
भरत तिवारी के भाई ने SP राज पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दी सफाई, जानिए पूरा मामला
जब भरत तिवारी के परिजनों से मिले थे भोजपुर एसपी राज

Bharat Tiwari Encounter: भोजपुर के शाहपुर थाना क्षेत्र के बिलौटी गांव में भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर मामले में नया मोड़ आ गया है. भरत के भाई चंदन तिवारी ने भोजपुर एसपी राज पर परिवार को धमकाने का आरोप लगाया है. वहीं पुलिस ने इन आरोपों को पूरी तरह खारिज करते हुए अपना पक्ष सामने रखा है.

परिजनों से मिलने पहुंचे थे एसपी

कुछ दिन पहले एसपी राज भरत भूषण तिवारी के परिजनों से मिलने उनके घर पहुंचे थे. मुलाकात का एक वीडियो भी सामने आया है. इसी मुलाकात को लेकर अब विवाद खड़ा हो गया है. चंदन तिवारी का आरोप है कि बातचीत के दौरान उन्हें और परिवार को धमकाया गया.

पुलिस ने आरोपों को बताया बेबुनियाद

भोजपुर पुलिस ने बयान जारी कर कहा है कि एसपी का मकसद पीड़ित परिवार को सांत्वना देना और निष्पक्ष जांच का भरोसा दिलाना था. पुलिस के मुताबिक, धमकाने या दबाव बनाने जैसी कोई बात नहीं हुई. ऐसे आरोप तथ्यों से परे हैं.

Whatsapp Image 2026 06 28 At 10.11.12
भरत तिवारी के भाई ने sp राज पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दी सफाई, जानिए पूरा मामला 3

परिजनों के कहने पर अलग हुई थी बातचीत

पुलिस के अनुसार, मुलाकात के दौरान परिवार के लोगों ने ही एसपी को भीड़ से अलग होकर बात करने का इशारा किया था. इसके बाद एसपी कुछ कदम दूर जाकर चंदन तिवारी और अन्य परिजनों से बातचीत करने लगे. इस दौरान परिवार ने सुरक्षा और निष्पक्ष जांच की मांग की थी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए यहां क्लिक करें

वीडियो में क्या दिख रहा है?

पुलिस की ओर से जारी वीडियो में एसपी राज अन्य अधिकारियों के साथ भरत भूषण तिवारी के घर पर मौजूद दिखाई दे रहे हैं. परिजन चौकी पर बैठे हैं, जबकि अधिकारी उनके पास खड़े होकर बातचीत कर रहे हैं.

वीडियो में भरत की भाभी एसपी को बुलाकर बात करती नजर आती हैं. इसके बाद चंदन तिवारी भी एसपी को कुछ दूरी पर ले जाकर बातचीत करते हैं. बाद में भरत की भाभी भी वहां पहुंच जाती हैं. बातचीत के दौरान दोनों पक्ष मोबाइल नंबर का आदान-प्रदान करते हुए भी दिखाई देते हैं.

जांच पर बनी हुई है नजर

भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर को लेकर पहले से ही सवाल उठ रहे हैं. अब परिजनों के आरोप और पुलिस की सफाई के बाद यह मामला एक बार फिर चर्चा में आ गया है. जांच एजेंसियों की कार्रवाई और आगे आने वाले तथ्यों पर सभी की नजर बनी हुई है.

Also Read: भरत तिवारी को लगी थीं 5 गोलियां, पोस्टमार्टम रिपोर्ट में खुलासा, जानिए शरीर के किन-किन हिस्सों में मिले बुलेट के निशान

Also Read: बंगला खाली करने से पहले राबड़ी देवी ने सरकार से मांगी सरकारी सामान की पूरी लिस्ट, जानिए क्यों उठाया यह कदम

Previous article जान से मारने की धमकी दी गई… लापता लेडीज एक्टर सतेंद्र सोनी फूट-फूटकर रोए, पैसे मांगने पर डायरेक्टर ने की मारपीट
Next article पिता के निधन के बाद भाई बना सहारा, अब देश की सेवा करने सरहद पर निकलेंगे जमुई के 22 वर्षीय लव कुश
Avatar Of Abhinandan Pandey
अभिनंदन पांडेय पिछले दो वर्षों से डिजिटल मीडिया और पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की और दैनिक जागरण, भोपाल में काम किया. वर्तमान में वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के हिस्सा हैं. राजनीति, खेल और किस्से-कहानियों में उनकी खास रुचि है. आसान भाषा में खबरों को लोगों तक पहुंचाना और ट्रेंडिंग मुद्दों को समझना उन्हें पसंद है. अभिनंदन ने पत्रकारिता की पढ़ाई माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, भोपाल से की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने पत्रकारिता की बारीकियों को समझना शुरू कर दिया था. खबरों को सही तरीके से लोगों तक पहुंचाने की सोच ने उन्हें इस क्षेत्र की ओर आकर्षित किया. दैनिक जागरण में रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने भोपाल में बॉलीवुड के कई बड़े कलाकारों और चर्चित हस्तियों के इंटरव्यू किए. यह अनुभव उनके करियर के लिए काफी अहम रहा. इसके बाद उन्होंने प्रभात खबर डिजिटल में इंटर्नशिप की, जहां उन्होंने डिजिटल पत्रकारिता की वास्तविक दुनिया को करीब से समझा. बहुत कम समय में उन्होंने रियल टाइम न्यूज लिखना शुरू कर दिया. इस दौरान उन्होंने सीखा कि तेजी के साथ-साथ खबर की सटीकता भी बेहद जरूरी होती है. फिलहाल वह प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम के साथ काम कर रहे हैं. बिहार विधानसभा चुनाव के दौरान उन्होंने कई बड़ी खबरों को रियल टाइम में कवर किया, ग्राउंड रिपोर्टिंग की और वीडियो कंटेंट भी तैयार किए. उनकी कोशिश हमेशा यही रहती है कि पाठकों और दर्शकों तक सबसे पहले, सही और भरोसेमंद खबर पहुंचे. पत्रकारिता में उनका लक्ष्य लगातार सीखते रहना, खुद को बेहतर बनाना और एक विश्वसनीय पत्रकार के रूप में अपनी पहचान मजबूत करना है.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel