[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home Entertainment Bollywood जान से मारने की धमकी दी गई… लापता लेडीज एक्टर सतेंद्र सोनी फूट-फूटकर रोए, पैसे मांगने पर डायरेक्टर ने की मारपीट

जान से मारने की धमकी दी गई… लापता लेडीज एक्टर सतेंद्र सोनी फूट-फूटकर रोए, पैसे मांगने पर डायरेक्टर ने की मारपीट

0
जान से मारने की धमकी दी गई… लापता लेडीज एक्टर सतेंद्र सोनी फूट-फूटकर रोए, पैसे मांगने पर डायरेक्टर ने की मारपीट
फिल्म लापता लेडीज एक्टर सतेंद्र सोनी, फोटो- इंस्टाग्राम

Satendra Soni Video: फिल्म लापता लेडीज में अहम भूमिका निभा चुके एक्टर सतेंद्र सोनी ने सोशल मीडिया पर एक भावुक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में वे रोते हुए नजर आ रहे हैं और एक फिल्म की शूटिंग के दौरान डायरेक्टर पर गंभीर आरोप लगा रहे हैं. आइए आपको पूरी बात बताते हैं.

Satendra Soni Viral Video: रोते हुए सतेंद्र सोनी ने शेयर किया वीडियो

वीडियो में सतेंद्र सोनी कहते हैं कि “मेरा नाम सतेंद्र सोनी है. मैं एक अभिनेता हूं. मैं यहां एक फिल्म की शूटिंग के लिए आया था, जिसके डायरेक्टर पुष्पेंद्र जी हैं. उन्होंने मुझे 50,000 साइनिंग अमाउंट दिया था और कहा था कि शूटिंग के बाद बाकी पेमेंट दिया जाएगा. हमने आज 8 दिन की शूटिंग पूरी कर ली है, लेकिन जब मैंने पैसे के बारे में बात की तो उन्होंने मुझे शूटिंग बंद करने को कह दिया और बोले कि ‘तुम्हें होटल में नहीं देखना चाहता’. मुझे धमकी दी जा रही है, यहां तक कि जान से मारने की धमकी भी दी जा रही है.”

Satendra Soni Reaches Mumbai: सुरक्षित पहुंचे मुंबई

उन्होंने कैप्शन में लिखा, “हम तीन लोग साथ में पैदल जा रहे थे, तभी वे लोग कार से हमारा पीछा करने लगे. डायरेक्टर पुष्पेंद्र सिंह और उनकी पत्नी प्रगति चौहान ने मुझे सड़क पर देखकर मारपीट शुरू कर दी. जब श्रीधर भैया हमें बचाने आए तो डायरेक्टर ने उन्हें भी मारा.” अगले वीडियो में, सतेंद्र सोनी दो अन्य कलाकारों के साथ मुंबई के एक रेलवे स्टेशन पर दिख रहे हैं. उन्होंने वीडियो में बताया कि वह सुरक्षित रूप से शहर पहुंच गए हैं. एक्टर ने उन्हें और अन्य कलाकारों को सुरक्षित मुंबई पहुंचने में मदद करने के लिए मध्य प्रदेश पुलिस और अन्य लोगों को धन्यवाद भी दिया.

Who is Satendra Soni: कौन हैं सतेंद्र सोनी?

सतेंद्र सोनी ने कई फिल्मों जैसे डॉक्टर जी, बवाल, और रात अकेली है: द बंसल मर्डर्स में काम किया है. उन्हें सबसे ज्यादा पहचान मिली फिल्म लापता लेडीज से, जिसे किरण राव ने डायरेक्ट किया था और आमिर खान प्रोडक्शन ने बनाया था.सतेंद्र वेब सीरीज आधारित फिल्म मिर्जापुर: द मूवी में नजर आ सकते हैं, जिसमें पंकज त्रिपाठी, अली फजल और जितेंद्र कुमार जैसे बड़े कलाकार शामिल हैं.

यह भी पढ़ें- मैंने अपनी पत्नी को फूल की तरह रखा है… सुनीता के ‘लॉक अप’ में जाने से टेंशन में आए गोविंदा

Previous article किसकी गोली से भरत तिवारी की हुई मौत? कोर्ट की मंजूरी के बाद अब FSL करेगी हथियारों की जांच, बैलिस्टिक रिपोर्ट खोलेगी एनकाउंटर का सच
Next article भरत तिवारी के भाई ने SP राज पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस ने दी सफाई, जानिए पूरा मामला
Avatar Of Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel