नल-जल योजना का पेयजल बंद, ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
कनीय अभियंता पीएचइडी आदित्य आनंद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है.
By PRAPHULL BHARTI |
February 3, 2026 7:36 PM
कुर्साकांटा प्रखंड मुख्यालय पंचायत के वार्ड संख्या 12 ख़ुटहरा में नलजल योजना से पानी सप्लाई विगत एक सप्ताह से बंद रहने को लेकर ग्रामीणों ने मंगलवार को पानी टंकी के निकट आक्रोश प्रदर्शन किया. ग्रामीणों ने बताया कि नलजल योजना से पानी सप्लाई विगत एक सप्ताह से बंद है. जिससे लोगों को स्वच्छ जल पीने को नहीं मिल रहा है. आक्रोशित ग्रामीणों में शामिल पंकज सिंह,चंदन सिंह, रणविजय सिंह, गोपाल सिंह, गुड्डू सिंह, मिश्री पासवान, सुनील सिंह, रंजन पासवान, अशोक सिंह समेत दर्जनों लोगों ने जिला पदाधिकारी से नलजल योजना का सुचारू रूप से संचालित करने की मांग की है. कनीय अभियंता पीएचइडी आदित्य आनंद ने बताया कि मामला संज्ञान में आया है. अविलंब पंप को सुचारू रूप से संचालित किया जाएगा.
...
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:38 PM
July 6, 2026 12:46 PM
July 6, 2026 10:18 AM
July 5, 2026 9:00 PM
July 5, 2026 2:32 PM
July 5, 2026 1:12 PM
July 5, 2026 11:43 AM
July 5, 2026 11:52 AM
July 5, 2026 9:46 AM
July 5, 2026 9:41 AM
