नवोदय चयन परीक्षा में दो छात्राओं को मिली सफलता

सफल हाेने पर लोगों ने दी बधाई

By PRAPHULL BHARTI | March 18, 2026 6:46 PM

नरपतगंज. प्रखंड क्षेत्र के गोखलापुर पंचायत के मवि कोचगामा की दो छात्राओं ने जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा छह की चयन परीक्षा में सफलता हासिल कर परिवार व विद्यालय का नाम रोशन किया है. वहीं जानकारी मिलते ही अभिभावक व शिक्षकों में हर्ष का माहौल है. जबकि दोनों सफल छात्राओं को बधाई दी है. मालूम हो की मवि कोचगामा के दो छात्रा रश्मि कुमारी व प्राची कुमारी जवाहर नवोदय विद्यालय कक्षा 06 की चयन परीक्षा में सफलता प्राप्त की है. सफलता प्राप्त करने पर विद्यालय में प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह सहित शिक्षकों ने दोनों छात्राओं को सम्मानित किया. प्रधानाध्यापक प्रमोद कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में दो छात्रा के द्वारा नवोदय विद्यालय में सफलता प्राप्त की है. जो पूरे विद्यालय के लिए हर्ष की बात है. वहीं बताया कि इससे अन्य छात्राओं में भी प्रेरणा मिलेगी जो आगे चलकर सफल होकर गांव सहित क्षेत्र का नाम रोशन करेंगे.