अवैध बालू लदा एक ट्रैक्टर जब्त
1.05 लाख रुपये का लगाया अर्थदंड
By MRIGENDRA MANI SINGH |
January 24, 2026 8:36 PM
अररिया. अवैध बालू व मिट्टी के उत्खनन, परिवहन व भंडारण मामले में कार्रवाई करते हुए शनिवार को अररिया अंचल क्षेत्र में जिला खान निरीक्षक की अगुआई में छापेमारी अभियान का संचालन किया गया. इस क्रम में अवैध बालू मिश्रित मिट्टी लदे 01 ट्रैक्टर को परिवहन के दौरान जब्त किया गया कर लिया गया. जब्त वाहन को जोगबनी थाना में सुरक्षार्थ रखा गया है. संबंधित वाहन पर 1.05 लाख रुपये का अर्थ दंड अधिरोपित किया गया है. गौरतलब है कि वित्तीय वर्ष 2025-26 में अवैध खनन, परिवहन व भंडारण मामले में अब तक के 102 वाहन जब्त किये गये हैं. अब तक 06 मामलों में प्राथमिकी दर्ज की गयी है व अर्थ दंड के रूप मे 142.77 लाख शमन की वसूली की गयी है.
...
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
ये भी पढ़ें...
July 6, 2026 3:38 PM
July 6, 2026 12:46 PM
July 6, 2026 10:18 AM
July 5, 2026 9:00 PM
July 5, 2026 2:32 PM
July 5, 2026 1:12 PM
July 5, 2026 11:43 AM
July 5, 2026 11:52 AM
July 5, 2026 9:46 AM
July 5, 2026 9:41 AM
