[tdb_header_weather inline="yes" temp_color="#000000" loc_color="#000000" api="653566bd56b7ecfee45d74c0fc937fc1" float_right="yes" align_horiz="content-horiz-center" icon_size="24" icon_space="10" f_temp_font_family="420" f_temp_font_size="14" f_temp_font_weight="500" f_unit_font_size="14" f_loc_font_size="14" f_unit_font_family="882" location="Ranchi" icon_color="#000000"]
[tdb_header_categories align_horiz="content-horiz-left" el_align_horiz="content-horiz-left" tdc_css="eyJhbGwiOnsibWFyZ2luLXJpZ2h0IjoiNSIsImhlaWdodCI6IjQwIiwiZGlzcGxheSI6IiJ9fQ==" icon_size="18" limit="18" elem_text_color="#2d2800" f_elem_font_family="420" f_elem_font_size="16px" f_elem_font_weight="500" tdicon="tdc-font-fa tdc-font-fa-navicon-reorder-bars" inline="yes" shadow_shadow_size="0" shadow_shadow_offset_vertical="0" shadow_shadow_spread="0" bg_color="#f9f9f9" include="1028, 1081, 1446, 1228, 3706, 2624,1071"][tdb_mobile_horiz_menu inline="yes" menu_id="372" tdc_css="eyJwaG9uZSI6eyJkaXNwbGF5IjoiIn0sInBob25lX21heF93aWR0aCI6NzY3LCJhbGwiOnsiYm9yZGVyLXN0eWxlIjoibm9uZSIsImRpc3BsYXkiOiIifX0=" f_elem_font_size="18px" f_elem_font_weight="eyJhbGwiOiI3MDAiLCJwaG9uZSI6IiJ9" f_elem_font_family="420" text_color_h="#f58220" main_sub_icon_size="13"]
Home बिहार अररिया मजदूर ने ही अपने साथी की कर दी थी हत्या

मजदूर ने ही अपने साथी की कर दी थी हत्या

0
मजदूर ने ही अपने साथी की कर दी थी हत्या

राजेंद्र ऋषिदेव हत्याकांड का पुलिस ने किया उद्भेदन

अररिया. अररिया में राजेंद्र ऋषिदेव हत्याकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. इस मामले में एक आरोपी इब्राहिम को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने आरोपी के निशानदेही पर खून से सनी गंजी बरामद की है. पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपी इब्राहिम ने घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली है. इस दौरान सदर एसडीपीओ सुशील कुमार भी मौजूद थे. मामलू हो कि गुरुवार की दोपहर गैयारी नहर के समीप एक व्यक्ति का खुन सना शव मिला था, जिसकी पहचान गैयारी वार्ड संख्या 16 निवासी राजेंद्र ऋषिदेव के रूप में हुई थी. इस संदर्भ में मृतक के पत्नी के फर्द बयान पर नगर थाना में कांड दर्ज किया गया व दर्ज कांड के उद्भेदन को लेकर सदर एसडीपीओ सुशील कुमार के नेतृत्व में थानाध्यक्ष मनीष कुमार रजक, डीआईयू टीम के साथ एक छापामारी दल का गठन किया गया था.37

मजदूरी को लेकर नोक-झोंक में कर दी गयी राजेंद्र की हत्या

आरोपी ने बताया कि वह मृतक राजेंद्र ऋषिदेव के साथ काम करता था व मजदूरी नहीं मिलने के कारण दोनों के बीच कहासुनी हो गई. इसी दौरान आरोपी ने धारदार हथियार से राजेंद्र ऋषिदेव के सिर पर हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि आरोपी ने घटना के बाद शव को घटनास्थल से हटा कर गैयारी नहर के तालाब के पास रख दिया था. पुलिस ने आरोपी के खिलाफ विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए न्यायिक हिरासत में भेज दिया है. पुलिस अब घटना में प्रयुक्त धारदार हथियार की बरामदगी का प्रयास कर रही है.

————-

बिजली मीटर अपडेट कराने के नाम पर 16 हजार की ठगी

अररिया. बिजली का मीटर अपडेट कराने के नाम पर खरैया बस्ती वार्ड संख्या 11 निवासी मो तारिक अनवर के बैंक एकाउंट से 16 हजार रुपये की ठगी कर लिया. इसको लेकर पीड़ित ने साइबर थाना में शिकायत दर्ज कराया है. पीड़ित मो तारीक अनवर ने बताया कि शनिवार की सुबह उनके फोन पर एक अंजान नंबर से कॉल आया. कॉल करने वाले ने उसे खुद को बिजली विभाग का जेईई बताया व बोला कि आपका मीटर अपडेट करना है, आप एक एप इंस्टाल करें, आपकी मीटर अपडेट हो जायेगा. इसको बाद एप को जब इंस्टाल किया तो फिर एक अंजान नबंर से फोन आया व कहा कि हम बिजली विभाग अररिया से बोल रहें हैं, आपके फोन पर एक ओटीपी गया होगा. ओटीपी बतायें आपका मीटर अपडेट जो जायेगा. पीड़ित ने जैसे ही ओटीपी बताया कि उनके अकाउंट से 16 हजार रुपये की राशि गायब हो गयी. पीड़ित ने साइबर अपराध थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराया है.

ऐप पर पढें
होम आप का शहर
News Snap News Reel