विभिन्न समस्याओं को लेकर शिक्षक संघ ने किया बैठक का आयोजन

सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया.

By MRIGENDRA MANI SINGH | April 28, 2026 7:01 PM

अररिया शिक्षकों की विभिन्न समस्याओं और मांगों को लेकर बालिका उच्च विद्यालय अररिया के प्रांगण में बिहार राज्य प्रारंभिक शिक्षक संघ / प्रधान शिक्षक संघर्ष मोर्चा की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष मो जाफर रहमानी ने की. जबकि संचालन प्रधान सचिव मो मगफूर आलम द्वारा किया गया. बैठक में प्रधान सचिव अजीत कुमार सिंह, शाहनवाज आलम, कन्हैया कुमार झा, मो. एहतशामुल हसन, मो हाशिम, दीपक कुमार, नीरज कुमार, मुकेश कुमार, मो यहया, अब्दुल बारी, मौसमी मेहनाज, सुनीता कुमारी, मो जमशेद आलम, जुबेर आलम, मो साकिब जमाल सहित अन्य संघीय पदाधिकारी उपस्थित रहे, बैठक में शिक्षकों व प्रधान शिक्षकों की विभिन्न लंबित समस्याओं पर गंभीर विचार-विमर्श किया गया. सर्वसम्मति से कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किया गया. इनकी मुख्य मांगों में सक्षमता-3 व 4 के शिक्षकों के वेतन निर्धारण के लिए जिला स्तर से शीघ्र पत्र निर्गत किया जाए, टीआरई-1 व टीआरई-2 शिक्षकों की सेवा पुस्तिका खोलने के लिए आवश्यक पत्र जारी किया जाए, शिक्षकों के लंबित एरियर का शीघ्र भुगतान किया जाए, प्रधान शिक्षकों को वेतन संरक्षण का लाभ दिया जाए, चाहे वे नियोजित, विशिष्ट अथवा टीआरई से प्रधान शिक्षक बने हों, सभी योग्य शिक्षकों को स्नातक ग्रेड में पदोन्नति प्रदान की जाए, विद्यालयों में छात्रों के अनुपात में शिक्षकों का समायोजन किया जाए, बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि संगठन का एक शिष्टमंडल जिला शिक्षा पदाधिकारी अररिया से मिलकर इन सभी समस्याओं के शीघ्र समाधान हेतु प्रभावी पहल करेगा. जिला अध्यक्ष मो जाफर रहमानी ने कहा कि शिक्षकों के अधिकारों व सम्मान की रक्षा के लिए संगठन निरंतर संघर्षरत रहेगा और लंबित समस्याओं के समाधान तक आंदोलन जारी रहेगा. अंत में धन्यवाद ज्ञापन के उपरांत बैठक समाप्ति की घोषणा की गई,